रोजाना साबुन लगाने से स्किन को हो सकता है नुकसान

हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इसलिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में पसीने की वजह से रोज नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है? क्या रोज साबुन से नहाने से कोई नुकसान होता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं जवाब।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अच्छे खानपान के साथ-साथ हमारा रहन-सहन भी काफी हद तक हमारी सेहत पर असर डालता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा हाइजीन का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खासतौर पर पर्सनल हाइजीन काफी मायने रखती हैं और इसलिए खुद को साफ रखने के लिए हम रोजाना नहाते हैं।

खासकर गर्मियों में नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में अक्सर गर्मी की वजह से पसीना आता है, जो कई सारे जर्म्स को बढ़ने का मौका देता है। ऐसे में हेल्दी और साफ रहने के लिए नहाना काफी जरूरी है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि रोज नहाना तो ठीक है, लेकिन क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है।

ऐसे में इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन (एमबीबीएस, एमडी) डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर की राय-

क्या होगा अगर रोज साबुन से नहाएंगे?
डॉक्टर बताती हैं कि साबुन, खास तौर पर हार्श साबुन, आपकी स्किन से नेचुरल ऑयल को छीन सकते हैं। ये ऑयल स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना साबुन से स्किन धोते हैं, तो आपकी स्किन रूखी और खराब हो सकती है।

खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। यही कारण है कि एक्जिमा, सोरायसिस या ड्राई स्किन वाले लोगों को कोमल, मॉइस्चराइजिंग साबुन या सोप-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है।

त्वचा के माइक्रोबायोम को नुकसान
आपकी त्वचा में बैक्टीरिया का एक डेलिकेट बैलेंस होता है, जो स्किन को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप साबुन से स्किन को ज्यादा साफ करते हैं, तो यह बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे आपकी त्वचा मुहांसे, रूखापन या यहां तक कि संक्रमण जैसी समस्याओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है।

गर्म पानी और साबुन का कॉम्बो
साबुन का रोजाना इस्तेमाल तब और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है, जब आप हर दिन साबुन के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्म पानी और साबुन के इस कॉम्बो से आपकी स्किन से नमी को हट सकती हैं, जिससे रूखापन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और रोजाना साबुन से नहाने से बचें।

  • admin

    Related Posts

    गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

     गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती…

    वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

    OnePlus का ऑलराउंडर फोन अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। फोन 7 अप्रैल को शाम 7PM लॉन्च होगा और 9 अप्रैल दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती