हिंद महासागर में अमेरिका ने ईरानी टैंकर को घेरा, 3 जहाजों की घेराबंदी से बढ़ा संकट

तेहरान 

अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव अब समुद्र के बीच खुली ताकत की लड़ाई में बदलता जा रहा है. ईरान के जहाज चकमा देकर होर्मुज को पार कर रहे हैं. लेकिन अब ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी सेना ने एशियाई समुद्री इलाकों में ईरान के कम से कम तीन तेल टैंकरों को रोक लिया है और उन्हें उनके रास्ते से हटा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये जहाज भारत, मलेशिया और श्रीलंका के आसपास के समुद्री क्षेत्रों में मौजूद थे. अमेरिकी सेना ने इन्हें इंटरसेप्ट कर उनकी दिशा बदल दी, जिससे साफ संकेत मिला कि अमेरिका अब ईरान के तेल व्यापार को पूरी तरह रोकने की रणनीति पर काम कर रहा है। 

इन टैंकरों में ‘डीप सी’, ‘सेविन’ और ‘डोरेना’ शामिल हैं. ‘डीप सी’ एक बड़ा सुपरटैंकर है, जो आंशिक रूप से कच्चे तेल से भरा हुआ था और आखिरी बार मलेशिया के तट के पास देखा गया था. वहीं ‘सेविन’ नाम का छोटा टैंकर अपनी क्षमता का करीब 65 प्रतिशत तेल लेकर चल रहा था 

भारत के करीब ईरानी जहाज पर अमेरिका का एक्शन
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अहम जहाज ‘डोरेना’ बताया जा रहा है, जो करीब 20 लाख बैरल कच्चे तेल से पूरी तरह भरा हुआ था. यह जहाज चार दिन पहले भारत के दक्षिणी तट के पास देखा गया था, जिसके बाद अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत ने उसे हिंद महासागर में एस्कॉर्ट करते हुए अपनी निगरानी में ले लिया. इसके अलावा ‘डेर्या’ नाम के एक और ईरानी टैंकर को भी रोके जाने की खबर है. यह जहाज भारत में अपना तेल उतार नहीं सका था, क्योंकि ईरानी तेल खरीदने की अमेरिकी छूट खत्म हो चुकी थी। 

होर्मुज में अमेरिका ने बनाई दीवार!
अमेरिका ने हाल के दिनों में ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी को और कड़ा कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अब तक 29 जहाजों को वापस लौटने या दिशा बदलने के लिए मजबूर किया जा चुका है. यह पूरी कार्रवाई ऐसे समय हो रही है जब होर्मुज जलडमरूमध्य पहले ही तनाव का केंद्र बना हुआ है. ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को कब्जे में ले लिया. वहीं ईरान के तेल टैंकर अमेरिका को चकमा देकर होर्मुज से निकल रहे हैं। 

admin

Related Posts

जस्टिस नागरत्ना ने कहा, ‘हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है’, जानिए क्यों

तिरुवनंतपुरम केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से जुड़े ऐतिहासिक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ में आज (गुरुवार,…

FASTag फ्रॉड का बढ़ा खतरा, NHAI ने जारी की एडवाइजरी, छोटी गलती से हो सकता है भारी नुकसान

नई दिल्ली FASTag ऐनुअल पास को लेकर बड़ा फ्रॉड हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 4 views
हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 4 views
‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?