US ने भारत यात्रा को लेकर जारी किया एडवाइजरी, उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में जाने से किया मना

वॉशिंगटन/ नई दिल्ली 
 अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें अमेरिकी सरकार ने भारत में यात्रा के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग की एडवाइजरी कहती है कि भारत में अपराध और आतंकवाद का जोखिम बढ़ रहा है। वहीं महिलाओं के साथ हिंसा और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, ऐसे में अमेरिकी महिलाएं अगर भारत की यात्रा कर रही हैं तो वह अकेले कहीं जाने से बचें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के लिए लेवल-2 यात्रा परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है। पर्यटक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर यौन उत्पीड़न के मामले अक्सर होते हैं। वहीं आतंकवादी भी पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल, सरकारी सुविधाओं को निशाना बनाते हैं।

भारत के इन राज्यों में यात्रा नहीं करने की सलाह
अमेरिका द्वारा जारी एडवाइजरी में छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हिस्सों में नक्सली गतिविधियों के चलते यात्रा न करने की सलाह दी गई है। मणिपुर की यात्रा से भी मना किया गया है, जहां जातीय संघर्ष के चलते हिंसा और विस्थापन की घटनाएं जारी हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर (लेह और पूर्वी लद्दाख को छोड़कर) में भी यात्रा को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।

सरकारी कर्मचारियों को भी अनुमति लेनी होगी
एडवाइजरी में अमेरिकी सरकार द्वारा बताया गया कि भारत में काम कर रहे उनके सरकारी कर्मचारियों को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय और महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्से में यात्रा से पहले अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही मणिपुर में भी यात्रा से पहले अनुमति अनिवार्य है। यह एडवाइजरी 16 जून को जारी की गई है और इसमें कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिका की मदद सीमित है, इसलिए नागरिकों को पहले से तैयार रहना चाहिए। 

भारत के कई राज्यों का नाम

एडवाइजरी में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अमेरिकी सरकार की क्षमता सीमित है। एडवाइजरी में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय और ओडिशा का जिक्र किया गया है। भारत में काम करने वाले अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को भी इन राज्यों की यात्रा के लिए विशेष अनुमति प्राप्त करनी होगी।

अमेरिका ने भारत के कुछ राज्यों खासतौर से जम्मू-कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह अपने नागरिकों को दी है। इस ट्रैवल एडवाइजरी में मणिपुर और पूर्वोत्तर राज्यों का भी विशेष उल्लेख किया गया है। साथ ही भारत में सैटेलाइट फोन या जीपीएस डिवाइस ना रखने और अकेली महिला को यात्रा ना करने के लिए कहा गया है।

admin

Related Posts

वायरल बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच हेल्थ अलर्ट, हर घर में होने चाहिए ये जरूरी डिवाइस

 नई दिल्ली दुनियाभर में इन दिनों हंतावायरस को लेकर चर्चा बढ़ गई है. यह एक खतरनाक वायरस माना जाता है, जो ज्यादातर चूहों और दूसरे रोडेंट्स से इंसानों तक पहुंचता…

बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश, कई कामों पर रोक जैसी स्थिति

 नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की कीमतों में बीते सप्ताह इजाफा देखने को मिल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मिडिल ईस्ट युद्ध के गंभीर असर का हवाला देते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता