बिग बॉस 18 में नजर आएंगी उर्फी जावेद की बहन उरुसा, निर्माताओं से बातचीत जारी

मुंबई,

 चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं।6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रशंसक भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे।अब तक इसके कई प्रोमो सामने आ गए हैं, वहीं निया शर्मा इस सीजन की पहली प्रतियोगी हैं।

अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद की बहन उरुसा भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं।कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने कुछ दिन पहले बिग बॉस 18 के लिए उरुसा से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। एक सूत्र ने कहा, उरुसा बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं। चीजें अभी तय नहीं हुई हैं और वह निर्माताओं के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं।अब दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।

बता दें कि उरुसा साल 2021 में आया रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। उर्फी ने हाल ही में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उनके करियर की पहली वेब सीरीज फॉलो कर लो यार को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।इस सीरीज में उर्फी की बहन उरुसा की भी झलक दिखी थी। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला था।

  • admin

    Related Posts

    जय सोमनाथ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

    मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो…

    ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की धूम, तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ने भक्ति में डूबकर किया जमकर डांस

    कोयंबटूर, तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा