बिग बॉस 18 के सेट का फर्स्ट लुक आया सामने

टीवी का मोस्ट फेवरेट शो बिग बॉस 18 में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. इस शो शुरुआत 6 अक्टूबर यानी कल से हो रही है. हाल ही में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें घर के अंदर की झलक दिखा दिया है. वीडियो में हमें घर में रहने वाले कई नियमों का भी पता चल रहा है.

कैसा है बिग बॉस 18 का घर?
बता दें कि मेकर्स द्वारा शेयर किए गए शो के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. बिग बॉस 18 के नए घर की वीडियो सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि, ‘नए घर के साथ नए ट्विस्ट, बिग बॉस जानते है कि यह सीजन आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा.’

सामने आए प्रोमो वीडियो की शुरुआत में वॉइसओवर में बिग बॉस कहते हैं कि इस बार घर में घड़ी तो होगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स का समय कैसे बदलेगा, यह बिग बॉस तय करेंगे. घर में एक शीशा लगा है, जिसमें घर वालों का भविष्य बिग बॉस दिखाएंगे. किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा और यहां के बर्तन भी उनकी मर्जी से ही खड़खड़ाएंगे. इसके बाद हम लिविंग एरिया, गार्डन एरिया और आलीशान जेल भी देख सकते हैं, जिसमें रहने का मन तो जरूर करेगा. आखिर में बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में यहां घरवालों आने वाला कल लिखा जाएगा. क्योंकि टाइम के तांडव से इस बार कोई नही बचेगा.

कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18?
बता दें कि 6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है. यह शो कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट होगा. जबकि, आप ओटीटी पर इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे, जो हर बार की तरह इस सीजन भी विकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे.

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी