UP Teacher Bharti 2025: 7466 पदों पर आवेदन शुरू, दो चरणों में होगी परीक्षा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 15 विभिन्न विषयों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

कुल पदों का वर्गवार विवरण
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 7466 पद घोषित किए गए हैं, जिनमें से 4860 पद पुरुष वर्ग, 2525 पद महिला वर्ग, और 81 पद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत आरक्षित हैं। यह भर्ती 15 विषयों में की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या परिस्थितियों एवं आवश्यकतानुसार बढ़ या घट सकती है।

आयु सीमा और पात्रता
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

OTR अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन अस्वीकार्य
आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर लें। आयोग द्वारा केवल OTR आधारित आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के पास OTR नंबर नहीं होगा, उनके आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।

इससे पहले आयोग ने मार्च 2018 में 15 विषयों के लिए 10768 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालांकि, उस भर्ती में कई विषयों में अर्हता को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते चयन प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। इस बार आयोग ने प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और चरणबद्ध बनाने के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा लागू की है।

ऐसे करें आवेदन
    पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
    पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो OTR पूरा करें।
    LT Grade Teacher भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
    व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
    ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क भरें।
    फॉर्म सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट निकाल लें।

 

  • admin

    Related Posts

    UPSC में असफल? इन 5 सरकारी परीक्षाओं से बन सकता है अफसर बनने का सपना

    IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस दौरान कई लोग इसमें सफल होते हैं, तो कईयों का सपना दूर हो…

    नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर, बिहार पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड डेट आई सामने

     पटना  केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों के लिए प्रवेश पत्र की तिथि जारी कर दी।परीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी