पतंजलि योगपीठ के साथ यूपी सरकार की योजना: प्राकृतिक खेती और बायोगैस से ग्रामीण विकास

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन ‘गांव की गाय, गांव की तरक्की’ को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक सरकारी बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने पतंजलि योगपीठ के साथ मिलकर इस दिशा में एक व्यापक रणनीति तैयार की है। इस पहल का उद्देश्य गो संरक्षण, पंचगव्य उत्पादों, प्राकृतिक खेती और बायोगैस संयंत्रों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है।

पतंजलि के साथ साझेदारी
हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान गो संरक्षण, पंचगव्य उत्पादों के निर्माण, प्राकृतिक खेती और बायोगैस संयंत्रों के प्रसार पर सहमति बनी। पतंजलि योगपीठ ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए तकनीकी सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

बयान में कहा गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि गांव की गाय, गांव की तरक्की का आधार है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए गोशालाओं को केवल संरक्षण केंद्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें ग्रामीण उद्योग, पंचगव्य उत्पाद निर्माण और बायोगैस उत्पादन के आधुनिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

बाबा रामदेव की उत्तर प्रदेश यात्रा
बयान के अनुसार, बाबा रामदेव जल्द ही उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। यह साझेदारी न केवल गो संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि का नया द्वार खोलेगी।

आदर्श गोशालाओं का विकास
गो सेवा आयोग के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में दो से 10 गोशालाओं को चयनित कर उन्हें आदर्श गोशालाओं के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गोशालाओं में खुले शेड, बाड़ और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि गोवंश की मुक्त आवाजाही हो सके।

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पंचगव्य उत्पादों और बायोगैस का उत्पादन होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 50 प्रतिशत कमीशन मॉडल के माध्यम से गोमूत्र संग्रह और उत्पाद बिक्री में ग्रामीणों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

पतंजलि का तकनीकी सहयोग
पतंजलि योगपीठ इस पहल में प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पाद फार्मुलेशन, प्रमाणन और लाइसेंसिंग में सहयोग प्रदान करेगा। यह सहयोग गोशालाओं को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह विजन न केवल गो संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। गोशालाओं को ग्रामीण उद्योग का केंद्र बनाकर प्राकृतिक खेती और बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा देने से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

इस पहल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार और पतंजलि योगपीठ की साझेदारी ग्रामीण भारत के लिए एक नया मॉडल प्रस्तुत कर सकती है, जो आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ सांस्कृतिक और पर्यावरणीय मूल्यों को भी संरक्षित करेगा।

  • admin

    Related Posts

    देशी गायों से वैश्विक बाजार तक: यूपी का ‘मेड इन यूपी’ गो उत्पाद 10 से अधिक देशों में पहुंचा

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘गो संरक्षण से समृद्धि’ मॉडल अब उत्तर प्रदेश की जमीन से उठकर वैश्विक मंच पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। राज्य में देशी…

    योगी सरकार का एग्जाम मॉडल सफल, 44 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न

     लखनऊ  उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को लेकर वर्षों तक सक्रिय रहे पेपर लीक और नकल माफियाओं के नेटवर्क पर योगी सरकार की सख्ती लगातार भारी पड़ रही है। इसका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी