उन्नाव रेप मामला: उम्रकैद की सजा पर रोक, पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली जमानत

उन्नाव 
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2017 के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उसे जमानत दे दी है। हालांकि, पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सजायाफ्ता होने के कारण कुलदीप सेंगर जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने मंगलवार को अपने फैसले में कुलदीप सेंगर की सजा को उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील लंबित रहने के दौरान निलंबित किया है। पेंडिंग अपील में ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें उन्हें 17 साल की लड़की के रेप के लिए दोषी ठहराया गया था। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने कई शर्तें लगाई हैं। जमानत के लिए कुलदीप सेंगर को 15 लाख रुपए का मुचलका भी देना होगा। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जब तक निचली अदालत के दोषी ठहराने के खिलाफ दाखिल अपील पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक जमानत बरकरार रहेगी।
हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर को आदेश दिया कि वह पीड़िता के 5 किलोमीटर के दायरे में न आए और जमानत की अवधि के दौरान दिल्ली में ही रहे। उसे हर सोमवार को पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
पूर्व विधायक को जमानत के साथ अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने और पीड़िता को कोई धमकी न देने की शर्तें भी रखी गई हैं। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा, "किसी भी शर्त का उल्लंघन करने पर जमानत रद्द कर दी जाएगी।" 2017 में उन्नाव की एक नाबालिग ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर अपहरण और रेप करने का आरोप लगाया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले में सेंगर की गिरफ्तारी हुई थी। अगस्त 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले से जुड़े चार मामलों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया और आदेश दिया कि इसकी सुनवाई प्रतिदिन के आधार पर की जाए और 45 दिनों के भीतर पूरी की जाए। दिसंबर 2019 में, निचली अदालत ने सेंगर को बलात्कार मामले में दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

admin

Related Posts

हीटवेव को लेकर योगी सरकार एक्शन में, अफसरों से कहा- लोगों को तुरंत राहत पहुंचाएं

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश- राहत-बचाव को लेकर रहें सतर्क अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर, लू से बचाव के लिए…

लखनऊ में वकीलों पर चला बुलडोजर, चैंबर तोड़ने पर भड़का विरोध

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को वकीलों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर बड़ा विवाद बन गया है. प्रशासन की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल