‘ अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं…’, सोनम रघुवंशी मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता

छतरपुर 

सोनम रघुवंशी को लेकर देश में खुब चर्चा हो रही है। हर किसी के जुबान पर सोनम रघुवंशी की कहानी सुनने को मिल रही है। इसी दौरान बाबा बागेश्वर ने भी सोनम को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने लव और अरेंज मैरिज को लेकर भी अपनी बात रखी है। बाबा ने कहा है कि ऐसे मामले देखने के बाद उनके जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। वहीं मैरिज को लेकर उन्होंने कहा है कि ये दोनों ही सिस्टम खराब है।

दरअसल बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में कथा कर रहे हैं। जहां उन्होंने कथा के दौरान ही ये चौकाने और हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय मानों एक चलन सा चल गया है। शास्त्री ने तो पहले तो यूपी के मेरठ में हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक से बढ़कर एक खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। नीले ड्रम से देवियां निकल रही हैं।

बाबा ने कहा, ‘आजकल पत्नियों का बड़ा खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली निकल रही हैं। तुम लोगों ने सुना नहीं, अभी कल नई खबर आई: सोनम। देखो तो कहानियां हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले तो लगता था कि अरेंज मैरिज सही है फिर लगता लगता था लव मैरिज सही है। और अब दोनों ही बेकार लगते हैं। जब से राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार है।’ इसके बाद बाबा थोड़ा मजाकिए अंदाज में बोले कि हमने सुना है लुगाइयों के सामने बुद्धि और सख्ती दोनों नहीं चलती। हमको ये बात सिडनी के एक विवाहित पुरुष ने बताई है। और फिर जोर का ठहाका लगाया।बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत में पत्नियों का खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। भारत में नये-नये कांड सामने आ रहे हैं, जो न्यूज में देखने को मिल रहे हैं। अभी नया कांड सामने आया है सोनम का। पत्नियां शादी के बाद पति की हत्या करवा देती हैं। हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। 

रही मेरी बात तो मेरी तो पत्नी से पटेगी ही नहीं। पत्नी को झूठ बोलेगी हम पर्चा पकड़ा देंगे।  मेरी शादी में पहले ही दिन मंडप में ही विवाद खड़ा हो जाएगा। फिर पत्नि कहेगी कि तलाक देना है। बाद में उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी का इरादा नहीं है।

क्या है सोनम और राजा रघुवंशी मामला

इंदौर के व्यापारी सोनम और राजा रघुवंशी की बीते महीने 11 मई को शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मिजोरम के शिलॉग गए। जिसके बाद पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या कर दी। काफी छानबीन के बाद ये जानकारी निकल के सामने आई। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है।

 

admin

Related Posts

जबलपुर में बड़ा सुरक्षा अलर्ट! एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टार, जांच में जुटीं एजेंसियां

जबलपुर  जबलपुर में एयरपोर्ट के पास बम मिला है। यह अनएक्सप्लोडेड बम देख इलाके में दहशत पसर गई। जबलपुर के इस इलाके में ही खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सहित सेना की…

किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला