सरदार पटेल जयंती पर एकता दौड़, रायपुर में सैकड़ों लोगों की भागीदारी

रायपुर

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक बार फिर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजा 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी,प्रदेश,जिला,युवा मोर्चा,मंडल, द्वारा 'Run for Unity' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि यह Run for Unity' कार्यक्रम का भव्य आयोजन भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा उन्होंने कहा कि प्रदेश,जिला,मंडल,महिला मोर्चा, के सभी पदाधिकारियों, स्कूलों, कॉलेजों, और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ यह दौड़ आयोजित की गई। जिसमें तिरंगे झंडे और राष्ट्रीय नारों के साथ देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुवात छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की उपस्थित में सुबह 8 बजे शास्त्री चौंक से की गई। 2 किमी किलोमीटर की दूरी तक दौड़ का मुख्यमंत्री सहित प्रदेश,जिला,युवामोर्चा,मंडल,महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराएगा, जो एकता और सौहार्द का प्रतीक बना। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता जी जय,और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए।

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मा. विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही देश आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण में जो भूमिका निभाई, वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी. आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें.।उन्होंने सभी से पटेल के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन शारदा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के छाया चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

 

admin

Related Posts

आत्मनिर्भरता की उड़ान : पुनर्वास के बाद बदल रही बीजापुर की महिलाओं की जिंदगी

नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर रायपुर, कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब…

छत पर लगाया सोलर, बिजली बिल हुआ जीरो: राजमन नाग की प्रेरक कहानी

शून्य हुआ बिजली बिल ​रायपुर,      छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की एक नई और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। नारायणपुर जिले के एक जागरूक और प्रगतिशील…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक