समाज को ऐसा मंच मिलने से एकजुटता दिखती है : अनिता लोधी

रायपुर

लोधी क्षत्रीय समाज द्वारा राजधानी रायपुर के लोधेश्वरधाम में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रांतों से सामाजिकजन शामिल हुए। मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिता लोधी ने कहा कि समाज को ऐसा मंच मिलने से जहां समाज की एकजुटता दिखती हैं वहीं विचारों का खुलकर आदान प्रदान होता है। परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन से पुरानी कुरीतियां भी दूर होती है। इस मौके पर विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन,स्मारिका का विमोचन,लोधेश्वर भगवान मंदिर का भूमिपूजन, प्रतिभाशाली बच्चों व बुजुर्गों का स्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।  लोधी समाज की बेटी कलियुग की मीराबाई के नाम से प्रसिद्ध लोधी शिवांगी दीदी ने उपस्थितजनों को भक्ति सत्संग कराया।

लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा  के सचिव प्रहलाद दमाहे ने बताया कि यह उनके समाज का सालाना कार्यक्रम हैं जिसमें समाज के लोगों को एक बड़ा मंच मिलता हैं। खासकर विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन के माध्यम से कई रिश्ते अब तक बन चुके हैं। इस साल भी बड़ीं संख्या में युवत युवतियों का परिचय हुआ। समाज के गौरव लांजी के युवा विधायक राजकुमार कुरार्हे व खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर,उत्तम जंघेल,संयोजक लोधेश्वरधाम के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अन्य विशिष्टजन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बुलंदशहर अनिता लोधी ने कहा कि महिलाओं को समाज मे आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है। बच्चों को अच्छी परवरिश देना व शिक्षा के प्रति जोड़कर आगे लाने की जरूरत है। इसकी पहली सीढ़ी तो मां ही होती है।  लोधेशवरधाम में प्रथम बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। खारुन नदी के तट पर हरियाली से आच्छादित यह बहुत ही मनोरम स्थल है। इस स्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। लांझी के विधायक राजकुमार करार्हे ने भी कहा कि समाज को एकता के सूत्र मे बांधने की आवश्यकता है। खैरागढ विधायक यशोदा नीलाम्बर   वर्मा  ने कहा कि समाज मे कुछ  पुरानी कुरीतियां हैं उससे हटकर कार्य करना जरूरी है। ऐेसे आयोजन उसमें महती भूमिका निभा सकते हैं।  

इससे पूर्व लोधी समाज रायपुर के अध्यक्ष सुरेश सुलाखे ने मंत्रोचार के बीच विधि विधान से लोधेश्वरधाम मंदिर के लिए अतिथियों की मौजूदगी में भूमिपूजन कराया। वार्षिकय क्रियाकलापों को लेकर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया हैं। जिसमें समाज के लिए काफी अच्छी जानकारी व विवाह योग्य युवक युवतियों का बायोडाटा भी संकलित है। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों व बुजुर्गो का सम्मान समारोह भी रखा गया था। सांस्कृतिक संध्या में देर शाम तक लोग शामिल रहे,इस बीच ख्यातिप्राप्त लोधी शिवांगी दीदी ने उपस्थितजनों को भक्ति सत्संग कराया और समाज के लोगों से आग्रह किया कि व्यस्त जीवन के बीच कुछ क्षण रोज अपने लड्डूगोपाल के लिए निकाले देखे जीवन में कैसे आनंद आ जायेगा। पूरे आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले संयोजक लोधी उत्तम वर्मा, अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे, सचिव प्रहलाद दमाहे, कोषाध्यक्ष राजेश नागपुरे, उपाध्यक्ष लोधी ज्ञानीराम मच्छिरके, संरक्षक लोधी सुमेरसिंह ठाकुर, लोधी जे एल कचलरिया, लोधी यशवंत लिल्हारे, लोधी एच डी ढेकवारे, लोधी एन के दशहरे व महिला समूह के सदस्य मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    नक्सल भय को पीछे छोड़ बदलाव और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बीजापुर का सुदूर अंचल

    रायपुर  लंबे समय तक नक्सली प्रभाव और भय के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बीजापुर जिले का दारेली गांव, अब बदलाव और विश्वास की नई इबारत लिख रहा…

    सुशासन तिहार 2026 से बदली जिंदगी, वनांचल में संताय पोटाई की राशन कार्ड की भटकन हुई खत्म

    रायपुर      छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन की नई परिभाषा लिखी जा रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण 'सुशासन तिहार 2026' के रूप में सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस