शहीदों को अनोखा सलाम: युवक ने पूरे शरीर को बनाया देशभक्ति का कैनवास

हापुड़

देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक ने देशभक्ति का जुनून दिखाया। युवक ने अपनी पीठ पर एक- दो नहीं बल्कि पूरे 559 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं बल्कि कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं।

अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही अभिषेक गौतम ने देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हैं।

अभिषेक के अनुसार वह रोजना बॉर्डर पर शहीद हो रहे जवानों की शहादत से व्याकुल था। इस लिए निर्णय लिया कि वह शहीदों को याद रखनें के लिये अपने शरीर पर उनका नाम गुदवाएगा।

अभिषेक ने अपनी पीठ पर न सिर्फ शहीदों के नाम गुदवाए हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पीठ पर कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। इनमें शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और शिवाजी जैसे महापुरुषों के टैटू कमर पर बनवाए हुए हैं। इसके अलवा कमर के बीचो बीच इंडिया गेट का टैटू बनवाया हुआ हैं।

अभिषेक गौतम ने बताया, "मेरे शरीर पर अंकित नाम उन 559 वीर जवानों के हैं जिन्होंने कारगिल में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। 11 महापुरुषों की तस्वीरें हैं जिनकी कहानियां हम बचपन से किताबों में पढ़ते आ रहे हैं, जिनमें चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, गुरु गोविंद सिंह, महारानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और महात्मा गांधी शामिल हैं। मैंने इंडिया गेट और शहीद स्मारक की सभी तस्वीरें अपने शरीर पर अंकित करवाई हैं। मैं सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'

  • admin

    Related Posts

    महंगाई का नया झटका: यूपी में बिजली दरें बढ़ीं, करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित

     लखनऊ ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो…

    सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर जोर, नौसेना शौर्य वाटिका उद्घाटन में बोले योगी आदित्यनाथ

     लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे