केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का MP में हुआ स्वागत, मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

भोपाल
केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। आज उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश के शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विभिन्न योजनाओं के संचालन संबंधी सार्थक चर्चा हुई। कुछ देर बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बजट में क्या मिला, इसकी जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने 40 मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश को आगामी समय में क्या फायदा होगा, इसकी जानकारी भी दी।  

खट्टर ने दिल्ली की जीत पर दी बधाई
मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की जीत पर सबसे पहले जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल ही दिल्ली में सफल परिणाम आया। मध्य प्रदेश की जीत भी सफल रही। जीत का क्रम आगे जारी रहेगा। 2003 से एमपी में बीजेपी आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी नया और बड़ा सोचते हैं। 10 साल में बजट तीन गुना बढ़ा। बजट में आवश्यकता के अनुसार नई स्कीम लेकर आए। हर वर्ग को ध्यान रखने का सिलसिला जारी है। GYAN गरीब युवा अन्नदाता नारी पर आधारित बजट है। व्यवस्था परिवर्तन से लोगों का जीवन सरल होगा।

विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट है। युवाओं के लिए बजट को तीन गुना किया गया। भारत नेट प्रोग्राम शुरू किया गया जिससे गांव-गांव इंटरनेट पहुंचे। मेडिकल की 75 हजार सीटों को बढ़ाया जा रहा है। पैरामेडिकल स्टाफ को भी बढ़ाया जा रहा है। 5 IIT नए खोले जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर 500 करोड़ का प्लान बनाया। स्किलिंग के कई नए प्रोजेक्ट बन रहे। इससे बेरोजगारी कम हो रही है। कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

स्टार्टअप के लिए एक लाख करोड़ का फंड
मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा, स्टार्टअप के लिए सुविधा बढ़ाई गई, एक लाख करोड़ का फंड बनाया। खेलो इंडिया का बजट भी बढ़ाया जिससे मेडल की संख्या बढ़ रही है। किसानों के लिए कई बड़े प्रावधान किए। यूरिया के लिए असम में 3 प्लांट लगाए जा रहे हैं। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख की गई। किसानों के लिए डिजिटल अभियान चलाया जा रहा।

बंगलादेशी समस्या!
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश में रह रहे बांग्लादेशियों पर कहा, “ये समस्या है…असम से कईयों को बाहर किया। सरकार इस पर उचित विचार कर रही है। स्वच्छता की रेटिंग के लिए राज्यों के लिए समय बढ़ाया जा सकता। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड के बीच कंपीटिशन चलेगा। प्रेस कमीशन बनाने, रेलवे में छूट मिलने के सुझाव को आगे पहुंचाया जाएगा। भिक्षा को अपराध बताते हुए उन्होंने कहा कि दंडात्मक रूप से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।”

केजरीवाल पर साधा निशाना: बयान न देते तो 2-4 सीट मिल जाती
केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल का स्वभाव दूसरे पर आरोप लगना है। हरियाणा से गंगा में जहर नहीं घुल रहा है। केजरीवाल इस तरह का बयान नहीं देते तो उनको 4–5 सीटे ज्यादा मिल जाती। हरियाणा के लोगों को केजरीवाल का बयान अपमान लगा। मामला कोर्ट में है। केजरीवाल को बुलाया है।

केंद्रीय बजट में हर सेक्टर में मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा
कपास उत्पादन से प्रदेश को बहुत लाभ मिलेगा, इसमें हर इकाई जोड़ेगी।
बजट में औद्योगिक संरचना में सभी वर्कर को कवर किया गया।
स्टार्टअप से प्रदेश के युवाओं को फायदा होगा।
पर्यटन क्षेत्र में होम स्ट्रे से भी आय के साधन बढ़ेंगे।
जल संरचनाओं से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
केन बेतवा, पार्वती काली सिंध, ताप्ती परियोजना के लिए 2 लाख करोड़ मिल रहे।
बैटरी उद्योग से प्रदेश को फायदा होगा।
हेल्थ, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आएगी।
AI सेक्टर से प्रदेश को लाभ मिलेगा।
आने वाले समय में प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे।
शहरों के 25 साल के प्लान बनाए जा रहे।
दाल उत्पादन से प्रदेश को जीवदान है,इससे ग्रोथ रेट बढ़ेगा।
8 दिनों में अन्नदाता के लिए नीति आ रही।
युवा नीति, महिला नीति, गरीब नीति के तहत सरकार काम कर रही।

 

admin

Related Posts

बिजली उत्पादन में बना नया कीर्तिमान, चचाई पॉवर प्लांट की यूनिट ने लगातार 600 दिन पूरे किए

चचाई पॉवर प्लांट का महा-रिकॉर्ड लगातार 600 दिनों से चल रही है अमरकंटक की यह यूनिट मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी इतिहास में पहली बार अमरकंटक मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड…

रेशम उत्पादन में नर्मदापुरम नंबर-1, चारों वैरायटी तैयार करने वाला MP का अकेला जिला

नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन मालाखेड़ी, पचमढ़ी, मढ़ई के रेशम केंद्रों से हजारों किसानों को हो रहा लाभ भोपाल  प्रदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव