केंद्रीय मंत्री चौहान महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति के रंग में दिखे, ‘शिव जी की बारात’ में शिरकत करते हुए की पूजा-अर्चना

भोपाल

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के मौके पर आज शिव भक्ति में लीन नजर आए। राजधानी भोपाल में उन्होंने ‘शिव जी की बारात’ में शिरकत करते हुए पूजा अर्चना की। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ की शिव बारात निकाली जा रही है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और उन्होंने भगवान का रथ खींचा।

भगवान का रथ खींचा
शिवरात्रि के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। शिवराज सिंह चौहान शिव बारात में शामिल हुए और भगवान का रथ भी खींचा। इस दौरान शिवराज के साथ मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।  

शिव बारात में शामिल होने के बाद शिवराज ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के चरणों में प्रणाम है। भगवान भोलेशंकर अद्भुत भगवान है। दुनिया में जिसको सब ठुकरा दे, भोले शंकर उसको भी अपनाते हैं। भूत, पिशाच, देवता, दानव सब पर उनका आशीर्वाद बरसता है। विश्व के कल्याण के लिए जो अपने गले में विष धारण कर ले ऐसे नीलकंठ हैं भगवान भोले शंकर हैं। आज महाशिवरात्रि है, शिव और शक्ति के मिलन का दिन है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि भगवान भोले शंकर और मां पार्वती सब पर कृपा आशीर्वाद की वर्षा करें। सब सुखी हो,सब निरोग हो, सबका मंगल हो,सबका कल्याण हो। उन्होंने कहा कि शिव का मतलब ही है कल्याणकारी। शिवराज ने कहा कि हम अगर भगवान शिव के भक्त है, तो हम सबका कल्याण करें, सबकी सेवा करें, किसी को दुख न दे, लोगों के कष्ट हरे। यही भगवान भोले शंकर की असली पूजा है। 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन से जुड़े स्थानों पर आयुर्वेद पद्धति से चिकित्सा व्यवस्था और वेलनेस केन्द्र स्थापित करने की पहल सराहनीय…

    गोरखपुर में मध्यप्रदेश रोइंग दल ने जीते 7 पदक, महिला टीम ने दिलाया राष्ट्रीय खिताब

    भोपाल  उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में 17 से 21 मई तक आयोजित 48वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश रोइंग दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा