पीएम सूर्य घर योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा

भोपाल
पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है।

इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 2500 घरों पर पैनल से बिजली बन रही है। अब उपभोक्ता इसे महंगी बिजली के विकल्प की तौर पर भी अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही महीनों में प्रदेश में सूरज से 40 मेगावट से अधिक बिजली बनना शुरू हो जाएगी।

योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदक पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट या फिर एमपीसीजेड डाट इन, उपाय एप, वॉट्सएप चेटबाट या मुफ्त नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

किसान लगवा रहे बड़े पैनल

किसान भी खेतों में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम से कुसुम योजना के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इन पैनल से बनने वाली बिजली को कंपनियां खरीदेंगी और किसानों को यूनिट के हिसाब से राशि दी जाएगी।

किसान और कंपनी के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक हजार 456 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लगने से करीब तीन हजार 345 मेगावाट सोलर एनर्जी बन सकती है।

मध्यप्रदेश में लगाए गए सोलर पैनल

    कंपनी – सोलर पैनल
    मध्य क्षेत्र – 9000
    पश्चिम क्षेत्र – 4216
    पूर्व क्षेत्र – 1926
    कुल – 15142

सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे

    फरवरी में शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे हैं। छह महीने में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नौ हजार लोगों को इससे जोड़ा है, जबकि प्रदेशभर में 15 हजार लोग पैनल लगवा चुके हैं। – मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ नोडल एवं प्रकाशन अधिकारी, ऊर्जा विभाग

admin

Related Posts

बचपन संस्था के बच्चों एवं युवाओं को कराया गया डायल-112 का भ्रमण

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक पुलिस सुरक्षा योजना के तहत कमजोर वर्ग की बस्तियों के किशोरों एवं युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जन सुरक्षा…

मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विगत एक माह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ