शादी समारोह से लौटते समय बेकाबू कार पुलिया से टकराई, 4 युवकों की मौत, तीन घायल

गुना

गुना जिले के भदौरा इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
बारात से लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र स्थित रिजौदा गांव से बारात गुना जिले के मावन गांव आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से अपने गांव रिजौदा लौट रहे थे, तभी भदौरा के पास यह दुर्घटना हो गई।
गंभीर घायल का इलाज जारी

हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है, वे सभी रिजौदा गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24), और हितेश बैरागी (24) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए युवकों में सुदीप रघुवंशी (24), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) शामिल हैं। सुदीप की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस कर रही जांच

म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि किसी अन्य वाहन की टक्कर की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता।

कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है, क्योंकि कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी का कांच पुलिया पर भी बिखरा हुआ है। वहीं कार के आसपास युवकों के जूते बिखरे हुए हैं।

दो घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज म्याना थाना प्रभारी SI गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में राशन मिलने का तरीका बदलने जा रहा है, चेहरा देखकर मिलेगा राशन, फेस रिकग्निशन लागू होगा

    सागर   अब तक राशन के पात्र परिवारों को बाॅयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के आधार पर राशन मिलता है, लेकिन साल के अंत तक राशन फेस रिकग्निशन की व्यवस्था के तहत मिलेगा. खाद्य,…

    प्रारंभिक जांच पूरी करने के लिए 14 दिन का समय, कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने राज्यभर के पुलिस अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि यदि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 1 views
    KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 4 views
    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 3 views
    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 3 views
    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 3 views
    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर