IIT नहीं, राजनीति के खिलाड़ी निकले उमेश मकवाना; दो दिन में पलट दी AAP की बाज़ी

अहमदाबाद
आम आदमी पार्टी को दो दिन पहले ही गुजरात की एकमात्र सीट विसावदर पर बंपर जीत मिली थी। यूं तो 2022 के चुनाव में भी आप ने वो सीट अपने नाम की थी,लेकिन उस समय के जीते हुए उम्मीदवार ने पार्टी को दगा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब जब फिर इस सीट पर पार्टी को जीत मिली तो उनके एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। आम आदमी पार्टी के इस विधायक का नाम है उमेश मकवाना और ये बोटाद विधानसभा सीट से विधायक थे। उमेश मकवाना ने पार्टी आलाकमान को कारण बताते हुए अपना इस्तीफा सौंपा है। ऐसे में लोगों ने इनके बारे में खोजना या कहिए फिर से पता करना शुरू कर दिया। आइए बताते हैं कि उपचुनाव की जीत को फीका करने वाले ये AAP विधायक हैं कौन?

उमेश मकवाना हैं कौन?
उमेश मकवाना ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद मीडिया से डिटेल में बात की। बकौल मकवाना,"मैंने बीजेपी में 20 साल तक अलग-अलग पदों पर काम किया था। उस समय,जब गुजरात में आम आदमी पार्टी को कोई जानता भी नहीं था। मैंने सत्ताधारी बीजेपी छोड़कर AAP जॉइन की थी।" मकवाना ने आगे कहा,"आज मुझे AAP में लगता है कि हम डॉ.बी.आर.अंबेडकर के सिद्धांतों से भटक रहे हैं। यही वजह है कि मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैं अभी भी एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा।"

AAP ने 5 साल के लिए कर दिया सस्पेंड
आम आदमी पार्टी ने भी उमेश मकवाना के इस कदम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,"उमेश मकवाना को पार्टी विरोधी और गुजरात विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।"

क्या है फ्यूचर प्लान?
उमेश मकवाना की आप छोड़कर दोबारा भारतीय जनता पार्टी में जाने की भी अटकलें तेज हैं। उन्होंने हालांकि ऐसा कुछ नहीं बताया है कि वो भाजडपा में जाएंगे या कोई और पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने बस इतना बताया कि मैं बोटाद के लोगों के बीच जाऊंगा। मैं कुछ लोगों से मिलूंगा और इस बारे में बात करूंगा कि क्या एक अलग पार्टी बनानी चाहिए या नहीं।

2022 में बीजेपी के ही कैंडिडेट को हराया था
2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उमेश मकवाना ने बोटाद सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने तब भाजपा के धनश्याम विरानी को 2,779 वोटों के अंतर से हराया था। बीजेपी ने तब बोटाद सीट पर अपना प्रभाव बना चुके पूर्व मंत्री सौरभ पटेल को टिकट नहीं दिया था। यह भी पता चला कि नाराजगी की वजह से सौरभ पटेल ने उमेश मकवाना की जीत में मदद की थी। अब पार्टी से मतभेदों के चलते उमेश मकवाना ने भी पार्टी छोड़ दी है। इसके साथ उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया है।

 

admin

Related Posts

दक्षिण की 106 सीटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, कांग्रेस की बढ़त से बदलेगा 2029 का समीकरण?

नई दिल्ली केरल की सत्ता में वापसी के साथ कांग्रेस पार्टी के अरमानों को नए फंख लग गए हैं. इसके साथ ही कांग्रेस दक्षिण के पांच में से तीन राज्यों…

फलता सीट पर आर-पार की लड़ाई, जानिए क्यों TMC का गढ़ तोड़ना BJP के लिए आसान नहीं

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की सियासत में 'डायमंड हार्बर' का इलाका हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. इस वक्त सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बना हुआ है इसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न