बिलासपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत, जांच जारी

नई दिल्ली
दिल्ली के हाईवे बिलासपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को अलग-अलग बस ने टक्कर मारी। थाना बिलासपुर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज किए है। दिल्ली के आजादपुर के लाल बाग निवासी नसीम आलम ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी कि वह सिलाई का काम करता है। यूपी के देवरिया के गांव लार निवासी उसकी भांजी हसीना खातुन गांव पथरेड़ी की एक डिलीवरी कंपनी में काम करती थी। बिलासपुर खुर्द में बालाजी होटल के समीप किराये के कमरे में रहती थी। उसने बताया कि वह भांजी को लेकर दिल्ली जा रहा था। बिलासपुर चौक पर दिल्ली की तरफ से आ रही बस ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी भांजी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बस चालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वाराणसी के गांव मरुई के निवासी मनोज कुमार ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी है कि वह गांव पथरेड़ी में रहता है। फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त गांव पथरेड़ी निवासी रिंकू कुमार के साथ कमरे पर जा रहा था। आरोप है कि जिंदल कंपनी के समीप बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उससे रिंकू और वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया। बस चालक मौके से भाग गया।

  • admin

    Related Posts

    स्पोर्ट्स सिटी से हटी निर्माण पर रोक, मिक्स लैंड यूज पॉलिसी और विकास कार्यों के लिए बजट पर लगी मुहर

    नोएडा  गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी एससी-2 प्लॉट (300 एकड़) के संशोधित लेआउट प्लान को…

    सॉलिसिटर जनरल ने केजरीवाल की दलीलों पर उठाए सवाल, अदालत में वकील को हटाने की अपील

    नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हाजिर हुए और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से आग्रह किया कि वह मामले में उन्हें बरी किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 6 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती