परेड की रिहर्सल में शामिल होने आईं दो महिला सिपाही आपस में भिड़ी

बदायूं

बदायूं में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल में आईं दो महिला सिपाहियों में मंगलवार सुबह मैदान पर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के गाल पर जमकर थप्पड़ बरसाए और बाल पकड़कर एक-दूसरे को पटखनी दी।

मौजूद सिपाहियों ने दोनों को शांत कराकर अलग किया। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने इस मामले की आरआई से रिपोर्ट तलब की है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं, आरआई ने इस पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।

पुलिस लाइन मैदान में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। यहां जिले के अलग-अलग थानों से महिला एवं पुरुष सिपाही परेड की रिहर्सल में शामिल हो रहे हैं।

मंगलवार सुबह एंटी भू-माफिया सेल में तैनात महिला सिपाही पूजा यादव और फैजगंज बेहटा थाने में तैनात लक्ष्मी सिंह जादौन की परेड रिहर्सल समाप्त होने के बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगीं। पहले बाल पकड़कर खींचा, फिर एक-दूसरे के थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। मौके पर पुलिस कर्मियों का जमघट लग गया।

 पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल महिला सिपाहियों को एक-दूसरे से अलग किया। मारपीट में दोनों महिला सिपाहियों के चेहरे पर खरोंच के निशान आ गए। मामले की जानकारी प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को दी गई।

आरआई ने पुलिस लाइन से एक दरोगा और दो सिपाहियों को बुलाकर दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल कराया। वहीं, आरआई ने एसएसपी को इस मामले से अवगत कराया है।

 एसएसपी ने आरआई से महिला सिपाहियों की रिपोर्ट तलब की है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में दोनों के बीच मारपीट की नौबत क्यों आई। इसे बताने में आरआई इंद्रजीत कुछ बोलने को राजी नहीं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबेडकरनगर में ड्रग फैक्ट्री पर छापा, 20 करोड़ का मेफेड्रोन किया गया बरामद

    अंबेडकरनगर/अहमदाबाद  गुजरात एटीएस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) जिले में चल रही अवैध मेफेड्रोन (MD) फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस…

    बुंदेलखंड-विंध्य से लेकर पूरे यूपी तक, जल जीवन मिशन 2.0 से बढ़ेगी पहुंच और भरोसा

    हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूती, जल जीवन मिशन 2.0 के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान