दो आरोपी गिरफ्तार, देवास के किसान का भोपाल में अपहरण कर मांगी थी फिरौती

देवास.

भोपाल रोड स्थित खटाम्बा के एक किसान के अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। बीएनपी टीआइ अमित सोलंकी के अनुसार 2 जनवरी को बीएनपी थाने पर राजदीप सिंह निवासी रामनगर खटाम्बा ने उसके भाई अंकित राजपूत के गायब होने की सूचना दी थी।

खेत पर सिंचाई के लिए गया था

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित खेत पर सिंचाई के लिए गया था, लेकिन देर रात तक वो घर वापस नहीं लौटा था। परिजनों की शिकायत पर बीएनपी पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर किसान की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान थाना मंगलवारा जिला भोपाल से सूचना मिली कि अंकित राजपूत नामक युवक डिजायर कार में संदिग्ध अवस्था में पाया गया है तथा उसके शरीर पर मारपीट के निशान हैं।

कार सवार चार युवकों ने जबरन कार में बैठाया

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल भोपाल पहुंची और किसान को लाया गया। पुलिस की पूछताछ में अंकित राजपूत ने बताया कि खेत से घर लौटते समय सफेद रंग की डिजायर कार में सवार चार युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाया। उन युवकों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और रुपयों की मांग करते हुए उसे भोपाल तक ले गए।

मुखबिर की सूचना पर आरोपित गिरफ्तार

मामले में बीएनपी पुलिस ने जांच शुरू की और अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर बीएनपी पुलिस ने आरोपित राजेश राणावत निवासी न्ये गौरी नगर इंदौर और सोनू राजपूत निवासी फंदा थाना खजूरी सड़क वर्तमान निवासी गौरी नगर इंदौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

एमपी टूरिज्म को मिला टूरिज्म के क्षेत्र में ‘लीडिंग डेस्टीनेशन’ का सम्मान

एमपी टूरिज्म को मिला लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन का प्रतिष्ठित सम्मान जयपुर में फिक्की ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में मिला गौरव अतिरिक्त प्रबंध संचालक डॉ. बेडेकर ने प्राप्त किया सम्मान…

कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या के बाद नौरादेही के जंगल में तैयार 8 बाड़े, जल्द शिफ्ट होंगे चीते

श्योपुर  श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीतों को अब नौरादेही अभयारण्य में भी बसाने की तैयारी है। फिलहाल वहां बाड़ा निर्माण चल रहा है। दो माह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 2 views
लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 2 views
यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन