टैरिफ धमकी पर तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी और ट्रंप अच्छे दोस्त, ‘सीधे टॉप लेवल पर चल रही बात’

नई दिल्ली
नई दिल्ली पहुंचीं अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि टैरिफ के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच टॉप लेवल पर सीधी बातचीत हो रही है। गबार्ड ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मैंने भारत सरकार के अधिकारियों से बात की है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भारतीय अधिकारी इसे नकारात्मक दृष्टिकोण से देखने के बजाय सकारात्मक ले रहे हैं।

अच्छे समाधान की तलाश
गबार्ड ने आगे कहा कि जैसे पीएम मोदी अपने देश की अर्थव्यवस्था और लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों को सर्वोत्तम हित में देख रहे हैं। ठीक उसी प्रकार राष्ट्रपति ट्रंप भी अमेरिकी लोगों और आर्थिक हितों यही करने में जुटे हैं। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप बेहतरीन समाधान की तलाश में हैं।

टॉप लेवल पर चल रहा सीधा संवाद
तुलसी गबार्ड ने कहा कि सबसे सकारात्मक बात यह है कि हमारे पास दो ऐसे नेता हैं, जिन्हें मुद्दों की सामान्य समझ है और अच्छे समाधान की तलाश में हैं। सीधा संवाद दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर चल रहा है। मगर विभिन्न सचिवों और कैबिनेट सदस्यों के बीच यह तय करने में अहम होगा कि आगे का रास्ता कैसा होगा? मैं व्यक्तिगत रूप से उत्साहित हूं क्योंकि भारत और अमेरिका में निजी क्षेत्र में गहरी दिलचस्पी है।
 
साझेदारी को मजबूत करने का बड़ा अवसर
तुलसी गबार्ड ने कहा कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती है। यही दोस्ती दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को बढ़ाने की आधारशिला है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे नए प्रशासन के साथ संबंधों की दिशा पीएम मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान तय हुई। जैसा कि आप जानते हैं कि वे पहले से ही अच्छे दोस्त हैं। यह भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर था।
 
इन क्षेत्रों पर मजबूत होगी साझेदारी
गबार्ड ने कहा कि यहां विभिन्न भारतीय सरकारी और खुफिया अधिकारियों के साथ हुई हमारी बैठकों का आधार यह रहा है कि कैसे हम अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रख सकते हैं? न केवल खुफिया बल्कि हम वाणिज्य, व्यापार, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र पर भी विचार कर रहे हैं। मैं अमेरिका-भारत साझेदारी में केवल अवसर ही देख रही हूं। बातचीत के दौरान तुलसी ने महाभारत समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

admin

Related Posts

सुपरफास्ट ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, होली को लेकर मालदा मंडल ने मांगी 6 नई ट्रेनें

मालदा  4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों…

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को ईरान के पास तैनात, ऑपरेशन मादुरो में ट्रंप की अहम कदम

न्यूयॉर्क अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत के बीच तनाव फिर चरम पर है. अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड