ट्रंप के फैसलों से दुनिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी हलचल है, दो तिहाई बोले हमेशा खबरों पर रखनी पड़ती है नजर

वॉशिंगटन
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही कई बड़े फैसले लिए हैं। अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का फैसला सख्ती से लागू किया तो अब चीन, कनाडा, मेक्सिको, ब्राजील और भारत समेत तमाम देशों से टैरिफ वॉर छेड़ने की भी ट्रंप ने तैयारी की है। हालात ऐसे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप कब कौन सा फैसला कर लें, इसे लेकर आशंकाओं का दौर जारी रहता है। टैरिफ वाले ऐलान ने तो दुनिया भर के बाजारों में गिरावट का दौर ला दिया है। अकेले भारत में ही शेयर बाजार में मंगलवार को 1352 अंकों की गिरावट आई है। ट्रंप के फैसलों से दुनिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी हलचल है। प्यू रिसर्च की ओर से किए गए सर्वे में पता चला है कि 10 में से 7 अमेरिकी यानी दो तिहाई से ज्यादा लोग हमेशा खबरों पर नजर रखते हैं। ऐसा इसलिए ताकि पता चल सके कि डोनाल्ड ट्रंप ने अब कौन सा फैसला ले लिया है।

सर्वे के अनुसार 71 फीसदी लोगों का कहना है कि वे हमेशा खबरों पर नजर रखते हैं। इनमें से 31 फीसदी लोग गहनता से खबरें पढ़ते या देखते हैं। वहीं 40 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो सामान्य तौर पर खबरों पर नजर रखते हैं। इस सर्वे में ट्रंप से जुड़ी खबरों पर नजर रखने का कारण भी पूछा गया, जिसमें दिलचस्प जानकारी सामने आई। 66 फीसदी लोगों ने कहा कि हमें इस बात की चिंता रहती है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने अब कौन सा फैसला ले लिया है। ऐसे में अकसर खबरों पर नजर बनाए रखते हैं। वहीं 62 फीसदी लोगों ने कहा कि हमें इस बात की चिंता रहती है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का उनकी जिंदगी पर क्या असर होगा। वे यह जानना चाहते हैं और इसीलिए खबरों पर भी नजर रखते हैं।

वहीं 43 फीसदी लोगों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए वे खबरों पर नजर रखते हैं। वहीं 36 फीसदी लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को सही करार दिया और कहा कि वे उन्हें सही मानते हैं। इसलिए खबरें देखते हैं। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि 25 फीसदी लोगों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके फैसले उन्हें मनोरंजन करने वाले दिखते हैं। इसलिए वह खबरों पर नजर रखते हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसलों ने हलचल मचा रखी है। 2 अप्रैल की रात को कयामत की रात तक कहा जा रहा है। चर्चा है कि यदि रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए गए तो दुनिया भर के बाजारों में गिरावट आएगी और मंदी का माहौल भी बन सकता है। यही कारण है कि फिलहाल पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप सबसे चर्चित शख्सियत हैं।

  • admin

    Related Posts

    पाकिस्तान पर नौसेना का बड़ा एक्शन होने ही वाला था, ऑपरेशन सिंदूर की कहानी आई सामने

    नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते…

    विदेशी चंदा बिल पर संसद में बवाल, लोकसभा में हंगामे के बीच ठप हुई कार्यवाही

    नई दिल्ली विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं वामदलों ने विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि एफसीआरए ईसाइयों, अल्पसंख्यकों और एनजीओ के खिलाफ है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ