राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप भारत यात्रा को लेकर भी इच्छुक हैं, PM मोदी को भी भेजेंगे बुलावा

वाशिंगटन
डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इसके बाद वह भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। हालांकि इसके लिए तारीख तय नहीं हुई है। डोनाल्ड ट्रंप स्पेशल विमान से वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें नए राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करना है। उनके साथ पत्नी मेलानिया और बेटे बैरन भी मौजूद थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर भी जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप भारत यात्रा को लेकर भी इच्छुक हैं। इसको लेकर वह अपने सलाहकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रंप की यह यात्रा या तो अप्रैल में या फिर साल के अंत में हो सकती है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस में मीटिंग के लिए निमंत्रण भेजने पर भी विचार चल रहा है। इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रारंभिक स्तर की बातचीत तब हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने क्रिसमस के दौरान वॉशिंगटन का दौरा किया। एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं से बना क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

इस दौरान वह अमेरिका और चीन के रिश्तों को बेहतर करने पर बातचीत कर सकते हैं। बता दें कि अपने चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त टैक्स लगाने की धमकी दी थी। इससे भी दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा है। अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत कर संबंधों को बेहतर कर सकते हैं। एक दिन पहले ही ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति से बातचीत की है। चीन के उपराष्ट्रपति हैन झेंग ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। यह पहली बार होगा, जब कोई वरिष्ठ चीनी अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण का गवाह बनेगा। न्यौता चीनी राष्ट्रपति को भी दिया गया था, लेकिन शी जिनपिंग किसी भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होते।

जिनपिंग से फोन पर बात के बाद ट्रंप ने कहाकि उनकी चीनी राष्ट्रपति के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैंने अभी चीन के राष्ट्रपति से बात की है। मुझे उम्मीद है कि हम कई समस्याओं को एक साथ हल करेंगे, और तुरंत ऐक्शन लेंगे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार, फेंटानाइल, टिकटॉक और अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहाकि दोनों देशों के लिए यह बहुत अच्छा है। राष्ट्रपति जिनपिंग और मैं दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

admin

Related Posts

नासिक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक परिवार के 9 लोगों की मौत, सब शोक में डूबे

नासिक  महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर सड़क…

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के साथ भाजपा ने शुरू की मिशन 2029 की तैयारी, बड़ा दांव खेला

नई दिल्ली  संसद का वर्तमान बजट सत्र बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अब 16 से 18 अप्रैल के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की 3 दिवसीय बैठक होगी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा