गर्लफ्रेंड से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार

किरावली
आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या वीडियो वायरल होने के बाद अब किरावली में थाना अछनेरा क्षेत्र में 16 फरवरी को युवक ने आत्महत्या की थी। शुक्रवार को युवक का सुसाइड नोट और वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। युवक ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों की तहरी पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

जितेंद्र कुमार उर्फ बंटी बघेल पुत्र राजेंद्र सिंह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में 16 फरवरी को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों को मालूम हुआ कि जितेंद्र ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा था।

वीडियो और सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर धमकाने और धनराशि हड़पने के बावजूद शादी नहीं करने का जिक्र किया था। अब परिजनों ने थाना अछनेरा में सुसाइड नोट में नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमिका नीरू, उसके भाई मनोज, सौरभ, पिता कमल सिंह फौजी और मां मीना देवी के विरुद्ध इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अछनेरा के थाना प्रभारी, विनोद मिश्रा ने कहा कि घटना की समस्त तथ्यों पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर और सोशल मीडिया अकाउंट की पोस्ट की तकनीकी जांच कराई जा रही है। प्रेमिका, उसके भाई और माता-पिता के विरद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

शादी के बहाने सात लाख रुपये हड़पे
मृतक जितेंद्र द्वारा अपने 2:29 मिनट के वीडियो में बोला जा रहा है कि उसका जिस लड़की से अफेयर था, वह उसके साथ शादी करना चाहता था। शादी की आड़ में लड़की ने धीरे धीरे लगभग सात लाख रुपये हड़प लिए। इसके बावजूद शादी से इनकार किया जाता रहा। अपनी धनराशि वापस मांगे जाने पर उस लड़की ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धमकाना शुरू कर दिया। आए दिन धमकियां मिलने लगी। इसके बाद मजबूरी में आत्महत्या का कदम उठाना पड़ रहा है।

  • admin

    Related Posts

    पेंशनरों को भी राहत, यूपी सरकार ने DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजूरी

    लखनऊ  यूपी के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी…

    “ज्ञान भारतम् मिशन” के जरिए सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही योगी सरकार, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up