आदिवासी औषधि ‘चिपकू’ से टीबी और मूत्र रोगों में आशाजनक सुधार

 भोपाल
 आदिवासियों की पारंपरिक औषधीय जानकारी को आधुनिक चिकित्सा में उपयोग करने की राह खुल रही है। भोपाल स्थित पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के विशेषज्ञ स्थानीय स्तर पर 'चिपकू' कहे जाने वाले पौधे को पथरी, मूत्र रोग और टीबी के इलाज में असरदार पाया है। महाकोशल अंचल के गोंड और बैगा जनजातीय समूह हजारों वर्षों से इसका इस्तेमाल बुखार और मूत्र रोगों के उपचार में करते रहे हैं।

इसके औषधीय गुणों पर शोध कार्य का नेतृत्व कर रहीं द्रव्य गुण विभाग की डॉ. अंजली जैन ने बताया कि उनकी टीम ने शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट जिलों के आदिवासी समुदायों में पारंपरिक औषधीय पौधों की जानकारी एकत्र की थी। वहीं से इस पौधे का पता चला।इसके कंटीले फल मवेशियों के शरीर पर चिपक जाते हैं इसलिए इसे 'चिपकू' कहा जाता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में त्वचा रोग, ज्वर और मूत्र संबंधी विकारों के उपचार में इसका उपयोग होता रहा है। जैन्थियम स्ट्रूमेरियमलिन वानस्पतिक नाम वाला यह पौधा इसी कुल के गोखरु जैसा है।

सुरक्षति है औषधि

डॉ. अंजली जैन के अनुसार प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षणों में इस पौधे को मूत्र वर्धक, ज्वरनाशक और सूजन कम करने वाली औषधि के रूप में प्रभावी पाया गया है। प्रयोग के दौरान रोगियों को 200 मिग्रा प्रति किग्रा और 400 मिग्रा प्रति किग्रा की दो अलग-अलग खुराक दी गई, जिनसे मूत्र की मात्रा और मूत्र तत्वों के उत्सर्जन में सांख्यिकीय रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आए। अच्छी बात यह रही कि अधिक मात्रा देने पर भी मरीज में तीव्र विषाक्तता (एक्यूट टाक्सिसिटी) का कोई लक्षण नहीं पाया गया। यानी यह सुरक्षित भी है।

टीबी के उपचार के लिए चूहों पर परीक्षण की तैयारी

विशेषज्ञ इस पौधे से बनी औषधि का उपयोग टीबी के इलाज में भी करने का प्रयोग कर रही है। प्रयोगशाला में इसके अनुकूल परिणाम आए हैं। अब इसका परीक्षण चूहों पर किया जाएगा। अगर वहां सकारात्मक परिणाम आए तो मनुष्यों पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा।

शास्त्रों में इसका अधिक उल्लेख नहीं

शोधकर्ताओं का दावा है कि यह उन औषधीय पौधों में से है जो हमारे आसपास उपलब्ध तो हैं लेकिन आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में उनका ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता। जैन्थियम स्ट्रूमेरियमलिन के रसपंचक (स्वाद, गुण, वीर्य, विपाक और प्रभाव) की जानकारी ग्रंथों में स्पष्ट नहीं है, इसलिए इसे भी स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

आदिवासियों की औषधी अमूल्य धरोहर

    यह शोध न सिर्फ एक पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक प्रमाण देता है, बल्कि यह भी पुष्टि करता है कि हमारे आसपास पाई जाने वाली कई जड़ी-बूटियां आधुनिक रोगों के उपचार में कारगर हो सकती हैं। यदि आगे के परीक्षण सफल रहे, तो आदिवासियों की अमूल्य औषधीय धरोहर आम लोगों के बहुत काम आएगी। – डॉ. उमेश शुक्ला, प्राचार्य, पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल।

 

admin

Related Posts

भोजशाला सर्वे में 124 सालों में कई बार मिलीं मूर्तियां-श्लोक, MP HC में सुनवाई शुरू होने वाली है

धार   धार भोजशाला परिसर को लेकर हाईकोर्ट की युगलपीठ में पहले धार के हस्तक्षेपकर्ताओं की बहस पूरी हुई। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सर्वे पर बात रखी। बताया,…

भोपाल-छिंदवाड़ा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का प्रदर्शन, कर्मचारियों पर तिलक और कलावा बांधने का आरोप

भोपाल /छिंदवाड़ा  भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में ड्रेस कोड विवाद ने तूल पकड़ लिया है। लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 2 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं