आगरा में मंदिर के पास मिला खजाना, मटके में भरा था ‘सोना-चांदी’, देखते ही मच गई लूट

आगरा
यूपी के आगरा में मंदिर के पास वाली जमीन पर खुदाई के दौरान जो चीज मिली, उसके बारे में लोगों ने केवल फिल्मों और कहानियों में ही सुना और देखा था, लेकिन जब वही चीज सामने नजर आई तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिसके बारे में केवल सुनते थे आज वह आंखों के सामने है। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली तो लूटपाट मच गई। दरअसल मंदिर के पास खाली जमीन पर गोशाला का निर्माण होना है। जमीन को समतल बनाने के लिए वहां ट्रैक्टर से मिट्टी खोदी जा रही है। इसी दौरान जमीन से एक मटका निकला ट्रैक्टर चलने के कारण फूट गया। मटके की फूटने की आवाज पर पास जाकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के सिक्के भरे थे। ये बात सेकेंडों में फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और सिक्के लूटने वालों की होड़ मच गई। हालांकि एसडीएम ने सोने के नहीं बल्कि चांदी के सिक्के बताए हैं।

अमर उजाला मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला पिनाहट इलाके के गांव बसई अरेला गांव का है। यहां प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गोशाला निर्माण होना है। इसके लिए ट्रैक्टर से जमीन को समतल बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक आवाज आई। ट्रैक्टर चालक ने पास जाकर देखा तो एक मटका था। इसी दौरान ठेकेदार सेवाराम और मंदिर के सेवक गरीबदास भी मौके पर पहुंच गई। मिट्टी हटाई गई तो अंदर सिक्के थे। सोने और चांदी के सिक्के होने की बात पर आपस में बहसबाजी शुरू हो गई। सभी ने सिक्कों को बटोर लिया। खेत से सोने-चांदी के सिक्के मिलने की खबर पूरे गांव में पहुंच गई तो लूटने वालों की होड़ मच गई। सिक्के मिलने की जानकारी जब प्रशासन को तो एक टीम गांव पहुंची और जितने भी सिक्के मिले थे सभी को कब्जे में ले लिया।

ब्रिटिश हुकूमत के मिले हैं सिक्के
जानकारों की मानें तो खेत से जो सिक्के मिले हैं। वह वर्ष 1940 और 1942 के हैं। सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के समय के बताए जा रहे हैं। इन सिक्कों पर किंग जॉर्ज की छवि दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी कई सिक्के ट्रैक्टर, साधु और ठेकेदार पास हैं। वहीं एसडीएम ने बताया कि पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल खेत में मिले सिक्के सोने के नहीं चांदी हैं। सभी सिक्कों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    कानपुर फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़, हैदराबाद से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

    कानपूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारियां सामने…

    विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

    लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?