आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत, 8 की मौत, दर्जनों यात्री घायल

कन्नौज
यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए. दरअसल, एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस एक ट्रक में जा घुसी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया. बस में कुल 40 यात्री सवार बताए गए. मौके पर डीएम-एसपी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, राहत-बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है. सड़क को क्लियर करा लिया गया है.

ये हादसा आज दोपहर कन्नौज जिले के सकरावा थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस 141 पर औरैया बॉर्डर के पास हुआ. इस बीच रास्ते से गुजर रहे यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी घायलों की मदद के लिए रुक गए. उन्होंने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. फिलहाल, हादसे में घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज व तिर्वा के लिए भेजा गया है. जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चलती बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और पलट गई. हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना पाकर मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि रेस्क्यू में कई घंटे लग गए.

इस पूरे मामले में कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है और घायलों की संख्या 19 है. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. मृतकों के परिजनों को भी खबर दी जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले पीलीभीत में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. जबकि, चित्रकूट सड़क हादसे में छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी. सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया है.

admin

Related Posts

यूपी में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, मेरठ में भाजपा नेता गिरफ्तार

मेरठ यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस, एंटी करप्शन के बाद अब सीबीआई ने भी रिश्वतखोरों पर शिकंजा कसना शुरू…

मासूम को बनाया हत्या का गवाह! ‘बकरा कटता देखा है’ कहकर रची खौफनाक साजिश, खोड़ा में सनसनी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल युवक की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला