आज होगा मैच ऑफ द टूर्नामेंट’, ‘विराट कोहली दिल्ली में करें केएल राहुल से हिसाब बराबर और बताएं ये उनका मैदान है

नई दिल्ली
आकाश चोपड़ा ने आज यानी 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच को मैच ऑफ द टूर्नामेंट का दर्जा दिया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि आज दिल्ली के दो खिलाड़ी दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे। इनमें एक हैं विराट कोहली, जो केएल राहुल से पिछला हिसाब-किताब चुकता करना चाहेंगे और मैच विनिंग पारी खेलकर कांतारा सेलिब्रेशन को दोहराना चाहेंगे।

आईपीएल 2025 का मैच नंबर 46 खास होने वाला है। 10 अप्रैल को इन्हीं दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू में मुकाबला खेला गया था, जिसमें केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और बैट घुमाकर उसे पिच पर रखा था और फिल्म कांतारा वाला सेलिब्रेशन किया था और ये बताने की कोशिश की थी कि ये उनका ग्राउंड है, क्योंकि बेंगलुरू से ही आते हैं। यही दबाव अब दिल्ली वर्सेस बेंगलुरू मैच में विराट कोहली पर होगा, क्योंकि वे भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए वीडियो में कहा, "तुझे किसने कहा कि यहां अनजान बनकर आया कर। इस मैदान में मेहमान बनकर आया कर। एक तुझे ही तो बख्शी है यहां की हुकूमत। ये तेरी सल्तनत है। यहां तू सुल्तान बनकर आया कर। ये वाली फीलिंग लाना चाह रहे हैं हम कोहली के लिए कि भाई जो कांतारा वाला सेलिब्रेशन किया था केएल राहुल ने बेंगलुरु के मैदान पर उसी का तो अब हिसाब किताब करना है बराबर, क्योंकि विराट कोहली दिल्ली में होंगे और अगर दिल्ली में मुकाबला होगा तो भाई दिल्ली किसकी है? दिल्ली तो कोहली की है ना? ऐसे में कोहली को फिर सर्कल बनाना पड़ेगा फिर बताना पड़ेगा कि यह मेरा मैदान है।"

उन्होंने आगे कहा, "इंपॉर्टेंट मैच दोनों टीमों के लिए। जो जीतेगा वो बिल्कुल क्वॉलिफिकेशन के करीब होगा। मैं कहूंगा एक पैर अंदर, क्योंकि यार आठ ही तो जीतने होते हैं। तो वहां तक तो आप ऑलमोस्ट पहुंच गए हैं ना और जो अवे मैच हैं, यह आरसीबी हारती नहीं है। पांच लगातार जीत चुकी है। अब तो घर में भी जीत का शगुन डाल चुकी है। यही कारण है कि यह क्रिकेट का शानदार केल होगा, जो मैच ऑफ द टूर्नामेंट है।"

  • admin

    Related Posts

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    मैनचेस्टर माइकल कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार चौथी जीत हासिल की जिससे कुछ हफ्ते पहले मुश्किलों में नजर आ रही टीम अब काफी…

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    मुंबई अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने कहा कि एसोसिएट देशों (जो आईसीसी के पूर्ण सदस्य नहीं हैं) के क्रिकेटरों के लिए अपना होमवर्क करना बहुत जरूरी होता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल