दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज का दिन मुश्किलों से भरा रहा, 100 फ्लाइट्स लेट, 40 डायवर्ट

नई दिल्ली
गर्मी से राहत की बारिश इस बार आफत बनकर आई। शुक्रवार सुबह दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ऐसा करवट ली कि राजधानी की रफ्तार ही थम गई। तेज़ धूल भरी आंधी और भारी बारिश ने न केवल जनजीवन को प्रभावित किया बल्कि हवाई सेवाएं भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर में हलचल मचा दी। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

उड़ानों पर असर: 100 फ्लाइट्स लेट, 40 डायवर्ट
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज का दिन मुश्किलों से भरा रहा। मौसम की मार से करीब 100 फ्लाइट्स में देरी हुई है, जबकि 40 से ज्यादा उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की इस्तांबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E-12 को खराब मौसम के चलते अहमदाबाद भेजना पड़ा। एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि किए बिना एयरपोर्ट की ओर न बढ़ें।

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन की स्थिति
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मौसम खराब होने के कारण रनवे संचालन में बाधा आई है, लेकिन ज़मीन पर मौजूद टीमें स्थिति को संभालने में जुटी हैं। सभी एयरलाइंस यात्रियों को वास्तविक समय की जानकारी दे रही हैं ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो।

राजधानी की सड़कें बनीं तालाब
भारी बारिश से दिल्ली की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। खानपुर, द्वारका, डीएनडी, मोती बाग, मिंटो ब्रिज, और लोधी रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। अंडरपासों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन रुक गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले मार्गों से बचें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

तेज हवाओं का रिकॉर्ड
सुबह 5:30 से 5:50 के बीच दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं दर्ज की गईं। प्रगति मैदान में सबसे अधिक 78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके अलावा लोधी रोड, पिटमपुरा, नजफगढ़, IGNOU और पालम में भी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ झोंके रिकॉर्ड किए गए।

क्या कहता है मौसम विभाग?
IMD के अनुसार 1 मई से 7 मई के बीच दिल्ली-NCR में एक-दो दिन के अंतराल पर आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। 5 और 6 मई को शाम के वक्त फिर से गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे