आज इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में भंडारा, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, चलित प्रसादी की रहेगी व्यवस्था

इंदौर

रणजीत हनुमान मंदिर पर आज चलित भंडारा होगा। एक लाख से ज्यादा भक्तों के लिए प्रसाद वितरित की जाएगी। मंदिर में फूल बंगला भी सजेगा। भगवान का सुंदर शृंगार होगा। मंदिर में लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या को देखते हुए इस बार भी चलित भंडारा करने का निर्णय लिया गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया शाम को भगवान की आरती और छप्पन भोग अर्पित करने के बाद भंडारे की शुरुआत होगी। इस बार भक्त अपने घर भी प्रसादी ले जा सकेंगे। मंदिर के ग्राउंड में बैठाकर प्रसादी खिलाने की व्यवस्था नहीं रहेगी। क्योंकि इससे मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है और उन्हें घंटों प्रसादी के लिए इंतजार करना पड़ता है।

राम भाजी, नुक्ती और पूरी का खास पैकेट

उन्होंने बताया कि भक्तों को चलिए भंडारे में प्रसादी देने के लिए पैकेट की व्यवस्था रहेगी। ग्राउंड में आने के साथ ही एक काउंटर से भक्तों को एक थालीनुमा पैकेट मिलेगा जो तीन खन का रहेगा। दूसरे काउंटर से राम भाजी, अगले काउंटर से चार से पांच पूरी और चौथे काउंटर से नुक्ती उस पैकेट में परोसी जाएगी। इस पैकेट में ही उसका ढक्कन भी होगा, जिसे बंद करने के बाद भक्त आसानी से उसे ले जा सकेंगे। प्रसादी के लिए 70 क्विंटल से ज्यादा आटा, 160 डिब्बे तेल, 65 डिब्बे शुद्ध घी, 800 क्विंटल बेसन और 16 बोरी शक्कर और मसाले लगेंगे। एक लाख से ज्यादा भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे। चलित भंडारा शाम से शुरू होकर रात तक चलेगा।

पिछले साल हुए हादसे से लिया सबक

दरअसल पिछले साल 1 मई को आयोजित भंडारे में एक युवक की प्रसाद वितरण के दौरान मौत हो गई थी। इस हादसे में विजय (48) पुत्र सुंदरलाल प्रजापत निवासी गोविंद कॉलोनी मल्हारगंज रात 11.15 बजे पुलिस लाइन से कैंपस में आने के बाद चक्कर खाकर गिर गए थे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं की सहायता से उन्हें बाहर लाकर यूनीक हॉस्पिटल भेजा गया था। यहां डाक्टरों ने साइलेंट अटैक से मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जिला प्रशासन ने भगदड़ और धक्का मुक्की वाले घटनाक्रम को पूरी तरह अफवाह बताया था।

गेट नहीं खोलने से हुआ था हादसा, बेकाबू थी भीड़

इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी जय निवासी स्कीम नंबर 71 ने बताया था कि वह 8 बजे से लाइन में लगा था। पहली बार भंडारे में आए थे। उनके आगे ही कुछ दूरी पर विजय खड़े थे। मंदिर प्रशासन पास वाले को अंदर एंट्री दे रहा था। रात करीब 11:15 बजे वह गेट के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान गेट खोलने को लेकर भगदड़ हुई। जिसमें विजय घबराकर वहीं गिर गए। कुछ लोग उन पर चढ़ते हुए बाहर निकले। कुछ लोग वहीं जमीन पर गिर गए। वहां लगे बैरिकेड्स भी टूट गए। घबराहट में विजय बाहर ही नहीं निकल पाए। इसके बाद चार लोगों ने उन्हें उठाकर बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जय ने बताया कि वह 20 सालों से रणजीत हनुमान मंदिर पर दर्शन करने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा हादसा देखकर डर गए। उनके मुताबिक वह भी इस दौरान दबते हुए बचे।

 

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत