आज WTC का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होगा

लंदन
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट
चैंपियनशिप यानी WTC के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला आज से खेला जाना है, जो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होगा। इसे अगर 'टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप' कहा जाए तो बुरा नहीं होगा, क्योंकि इस खिताब के लिए लड़ाई दो साल तक चलती है। अभी तक दो बार इसका आयोजन हुआ है। एक बार न्यूजीलैंड और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता है। दोनों बार भारत फाइनल में था। इस बार साउथ अफ्रीका के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। इस महामुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं, ये जान लीजिए।
 
कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित होगा।

कितने बजे शुरू होगा और टॉस कब होगा?
साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया WTC Final लोकल टाइम यानी इंग्लैंड के समय के अनुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। वहीं, उस समय भारत में दोपहर को साढ़े 3 बजे होंगे। वहीं, अगर बात टॉस की करें तो लंदन में उस समय सुबह के साढ़े 10 बजे होंगे और भारत में दोपहर के साढ़े 3 बजे होंगे।

कहां देखें?
आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग भाषाओं में आपको कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

कैसे देखें?
अगर आपको साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया देखनी है तो आपको जियोहॉटस्टार पर लॉगइन करना होगा। आप अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और लैपटॉप या कंम्प्यूटर पर जियोहॉटस्टार एप या वेबसाइट की मदद से इस खिताबी भिड़ंत को लाइव देख सकते हैं। वहीं, अगर आपको इस महामुकाबले के लाइव अपडेट्स और दिलचस्प खबरें पढ़नी हैं तो आपको लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट करना होगा।

 

admin

Related Posts

जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच ने कमाल कर दिया. चार घंटे और नौ मिनट के कड़े मुकाबले के बाद जोकोविच ने अपने करियर की सबसे यादगार जीतों में…

हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

तिरुवनंतपुरम अभिषेक शर्मा भले ही दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह हों, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पास इस भारतीय सलामी बल्लेबाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 2 views
टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया