आज संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल

बरेली (उप्र)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बरेली के पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। आईवीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि आज संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा और समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से यहां हवाई अड्डे पर पहुंचेंगीं, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।

डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और आइसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट भी मौजूद रहेंगे। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वामी विवेकानंद सभागार के मंच पर करीब 50 मिनट तक रहेंगीं।

एक अधिकारी ने बताया कि अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन की वजह से स्वामी विवेकानंद सभागार में विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) व स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पांच पुलिस अधीक्षक (एसपी), नौ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), 18 क्षेत्र अधिकारी (सीओ), 55 इंस्पेक्टर, 250 उप निरीक्षक, 300 महिला कांस्टेबल, 700 पुरुष हेड कांस्टेबल और चार कंपनी प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) लगाई गई है।

 

admin

Related Posts

विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

कोलोरेक्टल कैंसर पर बड़ा शोध, दवाओं को बेअसर करने वाले प्रोटीन का खुलासा

कानपुर  आईआईटी के बायोलाजिकल साइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक और उनकी शोध टीम को कैंसर अनुसंधान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रो. अतीक ने कोलोरेक्टल कैंसर (आंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?