आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है, इंग्लैंड के सामने मुश्किल टारगेट, ब्लॉकबस्टर नतीजे का इंतजार

नई दिल्ली 
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड के सामने 371 रनों का मुश्किल टारगेट है। भारत को लीड्स टेस्ट में ब्लॉकबस्टर नतीजे का इंतजार है। ऐसे में पहला सेशन काफी होगा। भारत को जीत के लिए जहां 10 विकेट की तलाश है तो वहीं मेजबान टीम को 350 रनों की दरकार है। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन जोड़े। जैक क्रॉली 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर नाबाद हैं। सोमवार को भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमटी थी। वहीं, भारत के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। भारतीय टीम अगर आज जीतने में कामयाब रही तो लंबे समय से चल आ रहा एक सूखा समाप्त होगा। दरअसल, भारत ने पिछले 35 सालों में इंग्लैंड में कभी भी सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं जीता है।

बुमराह से फिर उम्मीदें
टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह से उम्मीदें जरूर होंगी कि वे एक बार फिर से भारतीय टीम को विकेट दिलाएं और मैच में भारत को आगे करें। अगर बुमराह की गेंदबाजी नहीं चलती तो फिर टीम इंडिया के लिए 370 रनों को डिफेंड करना मुश्किल हो जाएगा।

पहला सेशन होगा अहम
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन के पहले सेशन का खेल अहम होगा। इस सेशन में जो टीम बाजी मारेगी, उसके इस मुकाबले के जीतने के चांस बढ़ जाएंगे। 90 ओवर का खेल हो सकता है और 350 रन अभी इंग्लैंड को और बनाने हैं। भारत इस मैच को तभी जीत पाएगा, जब 10 विकेट निकाल ले।

350 रन पीछे है इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 350 रन और बनाने हैं। भारत को जीत के लिए 10 विकेट चाहिए। मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

'आज ब्लॉकबस्टर नतीजे का इंतजार'
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि मंगलवार को ‘ब्लॉकबस्टर’ नतीजे का इंतजार है। राहुल ने कहा, ''ब्लॉकबस्टर फिनिश का इंतजार है। जब टेस्ट शुरू हुआ तो मुझे लगा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद विकेट है और यह ड्रॉ की ओर बढ़ेगा। लेकिन विकेट बदल रहा है, इस पर टूट-फूट है। कल दरारें खुलनी चाहिए।'' उन्होंने अंतिम दिन के बारे में बात करते हुए कहा, ''नतीजा निकलेगा, यह दिलचस्प दिन होगा। विकेट पहले पारी की तरह आसान नहीं है। हम जितना संभव हो उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।''

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज