कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने पुलिस बल तथा यातायात पुलिस बल में वृद्धि की जाए

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस बल तथा यातायात पुलिस बल में वृद्धि की जाए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान में शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों में वृद्धि नितांत आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर उप नगर के मोतीझील, आनंद नगर तथा कांच मिल क्षेत्रों में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना किए जाने की बात भी कही। श्री तोमर ने यह बात पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की मौजूदगी में मंगलवार को ग्वालियर जोन के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा बैठक में कही।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों के नजदीक स्थाई पाइंट बनाने, रात्रि के समय सख्ती के साथ पूछताछ किए जाने का सुझाव देते हुए शहर के पार्कों तथा कोचिंग क्लासेस के आसपास कैमरे लगाए जाने के लिए कहा।

बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुमार सिंह जाटव, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    रीवा में चौपाल लगाकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, 42 अधिकारियों संग किया गांव का दौरा

    रीवा  मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गंगेव जनपद पंचायत के टिकुरी गांव…

    कल दवाइयों के लिए बढ़ सकती है परेशानी, केमिस्ट संगठनों ने ऑनलाइन सेल के खिलाफ बुलाया भारत बंद

    भोपाल  ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट व ड्रगिस्ट और मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सभी प्राइवेट मेडिकल दुकानें बंद रहेंगे। हड़ताल की वजह से मरीजों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर