युवाओं में जागरूकता पैदा करने, सुरक्षा को बढ़ावा देने, नए साल के जश्न में कंडोम और ORS बांटेगा ये पब

पुणे
 पुणे का एक पब अपने द्वारा आयोजित नए साल की पार्टी में आमंत्रित लोगों को कंडोम और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट बांटने जा रहा है. पब का दावा है कि इन सामानों के वितरण का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करना, सुरक्षा को बढ़ावा देना और जिम्मेदारी को प्रोत्साहन करना है.

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर बवाल मच गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने पब प्रबंधन से भी पूछताछ शुरू कर दी है. लेकिन आयोजकों ने कहा कि कंडोम बांटना कोई अपराध नहीं है. दूसरी ओर पूरे मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने पुणे पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है.

पुणे के मुंधवा में एक रेस्तरां-सह-पब, हाई स्पिरिट्स कैफे है. यह पब अपने नियमित युवा ग्राहकों को नए साल के जश्न के निमंत्रण के रूप में ओआरएस के साथ कंडोम के पैकेट बांट रहा है. पुणे कांग्रेस का कहना है कि ऐसा कृत्य पुणे की शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप नहीं है.

पुणे युवा कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की चीजों से युवाओं में गलत संदेश जाने का खतरा है. जिससे गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं और समाज में अनुचित आदतों को बढ़ावा मिल सकता है.

 

admin

Related Posts

अविश्वास प्रस्ताव की चेतावनी: विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। उनका आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही में पक्षपाती…

Moodys ने भारत की ताकत को किया स्वीकार, कहा- ‘भारत बना रहेगा नंबर-1’

Moodys ने भारत की GDP पर कहा- 'भारत रुकने वाला नहीं, बने रहेगा नंबर-1' Moodys की रिपोर्ट: भारत की GDP में होगा लगातार उछाल, विदेशी एजेंसी ने माना लोहा Moodys…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026