मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आज शाम शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

इंदौर
 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज शहर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का महाकुंभ दिखाई देगा। शाम 4 बजे राजबाड़ा से गांधी हॉल तक निकलने वाली यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे और तिरंगे रंग से सजे भव्य रथ पर सवार होकर शहरवासियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि 15 अगस्त को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शहर की यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश देगी, बल्कि विभिन्न समाजों की एकता का प्रतीक भी बनेगी। इस भव्य यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार और नगर अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा नेता हाथों में तिरंगा लिए शामिल होंगे।

यहां जाने से बचें…

— शहर के बड़ा गणपति, राजबाड़ा से रीगल तक का यातायात वाहन चालकों के लिए परिवर्तित रहेगा।
— वाहन चालक बड़ा गणपति, सुभाष मार्ग, नगर निगम, चिकमंगलूर चौराहा, डीआरपी लाइन, राजकुमार ब्रिज से होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

— रीगल तिराहा से जवाहर मार्ग की ओर जाने के लिए वाहन पटेल प्रतिमा, जवाहर मार्ग होकर जा सकेंगे।

— एयरपोर्ट जाने वाले यात्री पटेल प्रतिमा, संजय सेतु नंदलालपुरा, नृसिंह बाजार, राज मोहल्ला, गंगवाल के मार्ग का प्रयोग करने से बचें।

— समस्त तरह की परिवहन बसें, लोडिंग वाहन संजय सेतु से नंदलालपुरा की और पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

— कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग कृष्णपुरा छत्रि के पास रहेगी।

— बसों की पार्किंग गांधी हॉल के पीछे रहेगी।

— यातायात डायवर्शन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा।

यात्रा मार्ग पर समाज-संगठनों के स्टेज, होगा स्वागत

तिरंगा यात्रा में जमकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंगलवार को अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों के लिए जिम्मेदारी सौंपी। शहरभर के लोगों, समाज पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया। सभी समाज के लोग, सभी धर्मों के धर्माचार्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। भाजपा महिला मोर्चा की बहनें भगवा साड़ी में सम्मिलित होगी। व्यापारी वर्ग की बैठकें भी की गई। सभी प्रमुख नेता तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे। विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ब्रास बैंड भी लेकर आएंगे। सैकड़ो मंचों से स्वागत होगा। स्थानीय व्यापारी दुकानों को तिरंगे से सजाएंगे, पुष्प वर्षा होगी। स्टूडेंट, खिलाडी, युवाओं को भी आमंत्रित किया है।

देशभक्ति के तरानों और पारंपरिक नृत्यों से सजेगा आयोजन

यात्रा में ब्रास बैंड और संगीत मंडलियां देशभक्ति के तराने प्रस्तुत करेंगी। आदिवासी नृत्य मंडली पारंपरिक नृत्य के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देगी। सिख समाज भगवा पगड़ी में शामिल होगा तो महाराष्ट्रीयन समाज पारंपरिक पोशाक और नासिक ढोल की थाप पर देशभक्ति का उत्साह फैलाएगा।

सैकड़ों मंचों से स्वागत

यात्रा के दौरान शहर के व्यापारी और स्थानीय नागरिक अपने प्रतिष्ठानों को तिरंगे से सजाएंगे और पुष्पवर्षा से देशभक्ति का माहौल बनाएंगे। विभिन्न समाज और व्यापारी संगठन यात्रा मार्ग पर सैकड़ों स्वागत मंच बनाकर अतिथियों का अभिनंदन करेंगे। इसमें युवा, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी, पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, संत समाज, धर्माचार्य और भगवा साड़ी में महिलाएं भी शामिल होंगी।

 तैयारियों में जुटा पूरा शहर

भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर कल दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। सबसे पहले भाजपा कार्यालय पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की मौजूदगी में अग्रवाल, ब्राह्मण, राजपूत, सिख, जैन, खाती, राठौर, रजक, पाल, फूलमाली, बुंदेला, धानुक, बोहरा, कोली, सिंधी, माहेश्वरी, वाल्मीकि, रविदास सहित कई समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसके बाद यात्रा व्यवस्था टोली, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्षों, व्यापारी एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकों में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

दो बजे से बड़ा गणपति से राजबाड़ा और रीगल तक डायवर्शन

आज शाम निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त बल की मांग की है। करीब 250 का बल इस पूरे यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालेगा। यातायात पुलिस ने यात्रा के लिए दोपहर 2 बजे से कई रूट डायवर्ट किए हैं, लेकिन मंच और अन्य व्यवस्थाओं के कारण कल रात से ही राजबाड़ा पर व्यवस्था प्रभावित है। शाम 4 बजे से इंदौर में तिरंगा यात्रा का आयोजन राजबाड़ा से गांधी हॉल तक होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बड़ा गणपति से रीगल तक यातायात पुलिस का बल डायवर्शन और यातायात व्यवस्था संभालेगा।

मुख्यमंत्री की तिरंगा यात्रा के लिए एक दिन में तैयार कर दिया रथ 

नगर निगम वर्कशॉप विभाग ने कल निर्देश मिलने के बाद रथ तैयार करने का काम शुरू किया था और एक ही दिन सजा-संवरा रथ तैयार कर दिया। इसके लिए कई अनुपयोगी सामानों का प्रयोग किया गया और ऐसी ही एक वैनिटी वैन भी पिछले दिनों बनाई गई थी, जो काफी चर्चा में रही। निगम वर्कशॉप विभाग में इससे पहले कबाड़ से कई कलाकृतियां बनाई गईं, जो शहर के विभिन्न उद्यानों, चौराहों व कई प्रमुख स्थानों पर लगाई गईं। इनमें सफाई कर्मियों के म्यूरल और स्वच्छता को लेकर कई कृतियां बनाई गई थीं। इन सबके साथ ही कई पुराने वाहनों को नया प्रयोग कर छोटी हल्ला गाड़ी के रूप में तब्दील कर दिया गया। आज इंदौर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई मंत्री शामिल होंगे। इसके चलते निगम ने खासतौर पर रथ तैयार कराया है।

राजबाड़ा देखने आने वाले पर्यटक होंगे परेशान

राजबाड़ा के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लगे मंच के कारण आज यहां आने वाले पर्यटक थोड़े परेशान होंगे। पर्यटकों के लिए राजबाड़ा खुला रहेगा, लेकिन इंट्री के लिए साइड से जाना होगा। मंच के साइड से थोड़ा रास्ता छोड़ा गया है। इसके अलावा विभाग लाइट एंड साउंड शो वाले साइड के गेट से भी पर्यटकों को इंट्री देगा।

admin

Related Posts

भोपाल में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत, राज्यमंत्री गौर ने किया शिलान्यास

भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री  गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन साकेत नगर में 2 करोड़ 29 लाख, बाइपास से संपदा…

₹10 के पान मसाले का महंगा खुलासा, शाहरुख और अन्य स्टार्स कोर्ट में तलब, कानूनी मुसीबत बढ़ी

गुना  क्या 10 रुपए के गुटखे में 4 लाख रुपए किलो वाला असली केसर होना मुमकिन है? इसी सवाल ने अब बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स को कानूनी कटघरे में खड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी