चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। RCB ने इस सीजन में अब तक 4 मैच जीते हैं और 1 में शिकस्त झेली है, जबकि DC ने 2 मुकाबले जीते हैं और 2 में ही हार का सामना किया है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।

DC के खिलाफ RCB का पलड़ा रहा है भारी
IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 33 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान RCB ने 20 मैच अपने नाम किए हैं। DC को 12 मैच में जीत मिली है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे। पहला मैच DC ने 6 विकेट से जीता था। दूसरे मुकाबले में RCB को 6 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2024 का एकमात्र मुकाबला RCB ने जीता था।

ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग इलेवन
RCB ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया था। उस मैच में RCB ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते LSG को सिर्फ 146 रन पर ही रोक दिया था। RCB के गेंदबाज इसी प्रदर्शन को DC के खिलाफ भी दोहराने की कोशिश करेंगे। संभावित एकादश: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, और सुयश शर्मा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC
DC को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 23 रन से हार मिली थी। उस मैच में टीम की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी। ऐसे में वह RCB के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पथुम निसांका टीम को एक बेहतर शुरुआत देना चाहेंगे। संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

RCB: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, जैकब डफी, और अभिनंदन सिंह। DC: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर।

कैसा है चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई स्कोरिंग मैदान के रूप में जाना जाता है। हालांकि, यहां स्पिन गेंदबाजों बीच के ओवर के दौरान प्रभावशाली होते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर IPL मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है। बेंगलुरु में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 287/3 बनाम RCB, 2024 के नाम पर दर्ज है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?
एक्यूवेदर के मुताबिक, 18 अप्रैल को बेंगलुरु में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
RCB के लिए कोहली ने पिछले 10 मैचों में 49.11 की औसत से 442 रन बनाए हैं। रजत के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 306 रन निकले हैं। DC के लिए राहुल ने पिछले 10 मैच में 151.38 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैच में 9.82 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। DC से अक्षर ने पिछले 7 मैचों में 7.64 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
RCB और DC के बीच यह मुकाबला 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

admin

Related Posts

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

मुल्लांपुर पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला…

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

नईदिल्ली  IPL 2026 ने अभी आधा सफर भी तय नहीं किया है और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र