बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सक्रिय बाघिन ने वन विभाग के गश्तीदल में शामिल वाहन ड्राइवर पर हमला कर दिया

 उमरिया
 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में ग्राम कुशमहा-कोठिया के बीच सक्रिय बाघिन ने सोमवार की सुबह वन विभाग के गश्तीदल में शामिल वाहन ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस घटना में ड्राइवर राम सुहावन चौधरी घायल हो गया है।

बाघिन के हमले में उनके गर्दन, चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है। बताया गया है कि एक महिला को मौत के घाट उतारने और तीन लोगों पर हमला करने वाली बाघिन का रेस्क्यू करने के लिए टीम जंगल में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम के ऊपर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें सीनियर वाहन ड्राइवर राम सुहावन चौधरी गम्भीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीम प्रभारी ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल उमरिया भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया।

किया जाना है रेस्क्यू

इस बाघिन ने अप्रैल की शुरुआत में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद 22 अप्रैल को एक दिन में दो ग्रामीणों को भी घायल कर दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पनपथा बैरियल के सामने सड़क भी जाम कर चुके हैं।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि सीनियर वाहन चालक के गम्भीर रूप से घायल होने के बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी को छोड़ कर पूरे टाइगर रिजर्व का स्टाफ दूरी बनाए हुए है। बाघिन के यहां सक्रिय होने के कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पतौर रेंजर एवं रेस्क्यू टीम प्रभारी अर्पित मैराल ने बताया कि हम लोग अपनी टीम के साथ लगातार तीन दिन से बाघिन की निगरानी कर रहे है।

टीम के लोगों ने बचाया

दरअसल वन अमला बाघिन को रेस्क्यू कर बाड़े में रखना चाह रहा है। बाघिन का रेस्क्यू होने से ग्रामीणों को उस बाघिन से राहत मिल सकेगी। सोमवार की सुबह से पतौर रेंज के पनपथा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 428 में पैदल सामूहिक गश्त कर उसके रेस्क्यू की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान अचानक बाघिन ने वन टीम के सीनियर वाहन चालक राम सुहावन चौधरी पर हमला कर दिया। जिसमें टीम के अन्य लोगों ने बचाया और तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी भेजा गया है। घटना स्थल पर अभी भी हाथियों से बाघिन की निगरानी की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    बचपन संस्था के बच्चों एवं युवाओं को कराया गया डायल-112 का भ्रमण

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक पुलिस सुरक्षा योजना के तहत कमजोर वर्ग की बस्तियों के किशोरों एवं युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जन सुरक्षा…

    मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विगत एक माह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ