दिल्ली में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की वजह से सख्त पहरा, मेट्रो स्टेशन के 2 गेट भी बंद

नई दिल्ली
26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने की वजह से दिल्ली में बेहद सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के आसपास सबसे ज्यादा सख्त पहरा है। एनआईए मुख्यालय के पास जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट को भी बंद कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी कनाडाई मूल का राणा (64) 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। वह अभी अमेरिका के जेल में बंद था। लंबे समय तक कोशिश के बाद उसे भारत लाने का रास्ता साफ हुआ। बेहद खूंखार इस आतंकवादी को पाकिस्तान के अपने आकाओं से ही खतरा हो सकता है। क्योंकि राणा से एनआईए हमले से जुड़े बड़े राज उगलवाने वाली है।

पटियाला हाउस कोर्ट के पास अर्धसैनिक बल भी तैनात
दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद पेश किया जाना है। एक अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को अदालत के बाहर तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है।

तिहाड़ जेल में रखा जाएगा राणा, बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली में राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि राणा को हाई सिक्यॉरिटी वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। तिहाड़ में राणा को जिस सेल में रखा जाएगा वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिहाड़ जेल के आसपास काफी चौकसी बरती जा रही है।

एयरपोर्ट समेत पूरे रूट पर अलर्ट
दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर तिहाड़ जेल, पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के पास हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे रूट पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद
दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के पास मौजूद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद कर दिए गए हैं। गेट नंबर 2 और 3 से आवाजाही बंद कर दी गई है। दोनों गेट बंद करके ताला लटका दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    ट्रेन टिकट के लिए हाहाकार! मिनटों में लंबी वेटिंग, इन रूट्स पर सीट मिलना हुआ मुश्किल

     नई दिल्ली एक मिनट के भीतर एसी थर्ड क्लास की 165 सीटें फुल, 3 मिनट में 300 वेटिंग और 10 मिनट में स्लीपर और थर्ड के साथ ही सेकेंड और…

    26 मार्च को बनेगा इतिहास: अक्षरधाम में दुनिया की सबसे ऊंची ‘एक पैर’ पर खड़ी प्रतिमा का अनावरण

    दिल्ली दिल्ली का स्वामि‍नारायण अक्षरधाम 26 मार्च को एक ऐसे ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जो विश्व रिकॉर्ड के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र बनेगा। वैश्विक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

    BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 3 views
    BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

    आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 3 views
    आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

    Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 1 views
    Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

    न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया