इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का साया, अगले साढ़े सात साल रहना होगा सतर्क

शनि की साढ़ेसाती, जो हर किसी के जीवन में एक बार जरूर आती है और 7.5 साल तक चलती है. शनि की साढ़ेसाती एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है जो शनि के राशि परिवर्तन के साथ हर ढाई साल में बदलती रहती है. जिस राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चलती है उसको साढ़े सात साल तक मुश्किलों और कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.

शनि ग्रह हर ढाई साल में अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं. शनि ने साल 2025 में मीन राशि में गोचर किया है. शनि का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शनि के इस गोचर के बाद शनि की साढ़ेसाती मेष राशि पर शुरू हो गई है.

शनि जिस राशि में गोचर करते हैं उसके एक आगे और एक पीछे वाली राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है. इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और शनि की साढ़ेसाती कुंभ, मीन और मेष राशि पर चल रही है.

शनि की साढ़ेसाती के चरण
शनि की साढ़ेसाती 3 चरणों में पूरी होती है. प्रथम चरण, द्वितीय चरण, तृतीय चरण. इस समय मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है. कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, वहीं मीन राशि पर मध्य या दूसरा चरण चल रहा है.

शनि की साढ़ेसाती के दौरान विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसीलिए अपने कर्मों को अच्छा रखें और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करें. शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है, जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं.

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती
मेष राशि वालों को अगले साढ़े सात साल शनि की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ेगा. साल 2025 में 29 मार्च से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई, जो 30 मई, 2032 तक चलेगी. इस दौरान मेष राशि वालों को कार्यों में अड़चनों, मानसिक तनाव, संतान की चिंता और खर्चों में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान झूठ, छल, फरेब से अपने आप को दूर रखें. शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें, और सरसों के तेल का दिया जलाएं. जरूरतमंदों की सेवा करें. शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान जरूर करें.

  • admin

    Related Posts

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे