विराट और रोहित की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज होगी और आखिरी दौरा भी

नई दिल्ली

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे। संभावना है कि वे 2027 तक ही वनडे क्रिकेट खेलेंगे। ऐसे में इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी दौरा होगा, जहां वे वनडे सीरीज खेलेंगे। 2026 में कोई वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नहीं है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि यह विराट और रोहित की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज होगी और आखिरी दौरा भी होगा। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उनको यादगार विदाई देने का प्लान कर रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया का अगले समर में पैक्ड शेड्यूल है। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर आएंगे। वे वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। ग्रीनबर्ग ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, "यह क्रिकेट का एक बहुत बड़ा समर सीजन है, जिसमें भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमें शामिल हैं। साथ ही, एशेज भी होनी है। लगभग दो दशकों में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पूरे देश के हर एक कैपिटल सिटी और टेरेटरी में इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "आप जानते हैं कि कुछ रिकॉर्ड तोड़ टिकट सेल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई थी और मुझे उम्मीद है कि हम समर सीजन में ऐसी ही सेल देखेंगे। अगर आप आने वाले खिलाड़ियों की गुणवत्ता के बारे में सोचते हैं, खासकर भारत से – तो यह आखिरी बार हो सकता है जब हम विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने देश में खेलते हुए देखें। अगर ऐसा होता है, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन्हें शानदार विदाई दें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके अविश्वसनीय योगदान को स्वीकार करें।" विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। दोनों ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में बीजीटी के दौरान खेला था।

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान