मुहांसे हटाने का ये उपाय पड़ सकता है भारी, चेहरे को पहुंचा सकता है नुकसान

नई द‍िल्‍ली

चेहरे पर पिम्पल निकलना किसी को भी परेशान कर सकता है। खासकर तब जब किसी खास मौके या मीटिंग से पहले ये मुहांसों की तरह चेहरे पर उभर जाएं। ऐसे समय में बहुत से लोग खुद से इन्हें दबाकर या फोड़कर खत्म करने की कोशिश करने लगते हैं। शायद आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि शीशे में चेहरा देखते ही आपका ध्यान सीधा पिम्पल पर गया हो और मन किया हो कि इसे तुरंत हटा दिया जाए।

ये एक आम समस्या है, जो उम्र, हार्मोनल बदलाव, खानपान और लाइफस्टाइल के कारण किसी को भी हो सकती है। कभी ये छोटे-छोटे दानों की तरह दिखते हैं तो कभी सूजन के साथ चेहरे पर न‍िकल आते हैं। तब लोग इन्हें हाथ से छूने या फोड़ने की गलती कर बैठते हैं। हालांकि ये कुछ ही दिनों में अपने आप भी ठीक हो जाते हैं। लेक‍िन अगर ब‍िना सोचे समझे आपने इन्‍हें फोड़ने की काेश‍िश की तो इसके गंभीर नुकसान आपको झेलने पड़ सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

इन्‍फेक्‍शन का बढ़ जाता है खतरा
आपको बता दें क‍ि अगर आप प‍िम्‍पल को फोड़ने की गलती करते हैं तो इससे इन्‍फेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, हमारे हाथों और नाखूनों में न जाने क‍ितने बैक्टीरिया होते हैं, जाे घाव में जा सकते हैं। इससे पिम्‍पल और भी बड़ा हो सकता है।

चेहरे पर पड़ सकते हैं न‍िशान
इन प‍िम्‍पल्‍स को फोड़ने से आपके चेहरे पर निशान भी पड़ सकते हैं। इससे आपका चेहरे का लुक भी ब‍िगड़ सकता है। इसे फोड़ने से स्‍क‍िन के नीचे की ट‍िशू को नुकसान पहुंचता है। इस कारण सूजन की समस्‍या हो सकती है।

हो सकता है ब्रेकआउट
अगर आप बार-बार प‍िम्‍पल्‍स को फोड़ते हैं ताे इसमें से जो ल‍िक्‍व‍िड न‍िकलता है, वो चेहरे पर कहीं भी लग सकता है। ऐसे में एक मुंहासे को फोड़ने के चक्‍कर में चेहरे पर और भी प‍िम्‍पल्‍स निकल सकते हैं।

देर से भरते हैं घाव
प‍िम्‍पल्‍स अपने आप से ही ठीक होता है। ऐसे में अगर आप इसे बार-बार छूते हैं या फ‍िर फोड़ने की कोशि‍श करते हैं ताे इससे हील‍िंग प्रॉसेस धीमा हो सकता है। इसे ठीक होने में ज्‍यादा समय लगेगा और सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है।

क्‍या करें?
    गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।
    चेहरे को छूने से पहले अपने हाथों को साफ करना न भूलें।
    ऐसे प्रोडक्‍ट्रस का इस्तेमाल करें जो पोर्स को क्लॉग नहीं करते हैं।
    कुछ घरेलू नुस्‍खे ट्राई करें।
    द‍िक्‍कतें बढ़ने पर डॉक्‍टर से सलाह लें।

 

  • admin

    Related Posts

    जीवन जीने का नजरिया बदल देंगे ये 10 अनमोल विचार, मुश्किल वक्त में भर देंगे नई ऊर्जा और साहस

    जीवन के उतार-चढ़ाव में कभी-कभी हमें बस एक नई सोच या एक सही शब्द की ज़रूरत होती है जो हमें फिर से ऊर्जा से भर दे। यहां हम कुछ चुनिंदा…

    Suzuki Burgman Street का नया अवतार भारत में लॉन्च, ₹1.02 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

    सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पसंदीदा 125cc स्कूटर लाइनअप में अब नया ट्विस्ट देते हुए Suzuki Burgman Street का दूसरा जेनरेशन लॉन्च हो चुका है. नया वर्जन न सिर्फ डिजाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह