युवराज का रिकॉर्ड तोड़ चर्चा में आया रतलाम का यह क्रिकेटर, IPL में दिल्ली ने बरसाए करोड़ों

रतलाम
रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को आईपीएल ऑक्शन 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा है. आशुतोष अपने आक्रामक खेल की बदौलत 20 लाख की प्राइस मनी से 3.80 करोड़ की एक्शन वैल्यू तक पहुंचे हैं. एमपी के छोटे शहर रतलाम के आशुतोष ने पंजाब किंग्स की तरफ से पहला आईपीएल खेलते हुए 11 मैचों में 189 रन बनाए थे. आशुतोष का स्ट्राइक रेट 167 था.

आशुतोष शर्मा के भाई अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया "आशुतोष वर्तमान में रेलवे की टीम से खेलते हैं. पूर्व में वह मध्य प्रदेश रणजी टीम के साथ भी खेल चुके हैं. आईपीएल ऑक्शन में आशुतोष को अच्छी प्राइज मनी मिलने की उम्मीद थी. दिल्ली कैपिटल द्वारा खरीदे जाने के बाद आशुतोष के परिवार के लोग काफी खुश हैं."

आशुतोष ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स टीम से किया था डेब्यू

गौरतलब है कि आशुतोष का चयन आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स टीम ने किया था. पंजाब किंग्स ने आशुतोष को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया था. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ आशुतोष ने डेब्यू मैच खेलते हुए 17 गेंद में 31 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय आईपीएल के बड़े मंच पर दिया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी के बाद आशुतोष ने अपने विस्फोटक खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया था.

रतलाम और उज्जैन संभाग से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी

आशुतोष शर्मा ने रतलाम के रेलवे ग्राउंड और आरपीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट खेलना शुरू किया. क्रिकेट कोच भूपेंद्र सिंह चौहान और लोकपाल सिंह सिसोदिया की कोचिंग में खेलते हुए उन्होंने एमपी की रणजी टीम और रेलवे की टीम में जगह बनाई. अपनी आक्रामक पारियों की बदौलत आशुतोष ने आईपीएल 2024 में सभी टीमों का ध्यान आकर्षित किया. इस साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन के लिए हर टीम ने उन्हें अपनी टीम में खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर आशुतोष को अपनी टीम में शामिल किया है. रतलाम के आशुतोष शर्मा अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से 2025 आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे.

admin

Related Posts

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

भोपाल   मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 (MPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आशुतोष शर्मा को मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपये में…

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली आईपीएल 2026 में KKR vs SRH मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव कर सकती हैं। वापसी करने और टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा