यह नोटों का बंडल सीट नंबर 222 के नीचे से मिली जो अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है, जांच जारी: सभापति

नई दिल्ली
राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने का दावा किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एक नियमित एंटी-सैबोटेज जांच के दौरान सदन के अंदर से नकदी के बंडल बरामद किए गए। सभापति ने बताया कि यह नकदी सीट नंबर 222 के नीचे से मिली जो कि वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। धनखड़ ने सदन में कहा, “सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने चेंबर की नियमित जांच की। इस दौरान सीट नंबर 222 के नीचे से नकदी का बंडल बरामद किया गया। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि इस पर जांच हो। फिलहाल जांच जारी है।”

क्या बोले अभिषेक मनु सिंघवी?
सिंघवी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं राज्यसभा में जाते समय केवल 500 का एक नोट अपने साथ रखता हूं। मैंने इस मामले के बारे में पहली बार सुना है। कल मैं ठीक 12:57 बजे सदन में पहुंचा। सदन 1 बजे स्थगित हो गया। उसके बाद मैं कैंटीन में 1:30 बजे तक बैठा रहा और फिर संसद परिसर से चला गया।" राज्यसभा में संसदीय दल के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे काफी गंभीर घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सदन की गरिमा पर एक चोट है। सदन के क्रियाकलाप पर सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने इस दौरान सिंघवी का नाम भी लिया था।

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा के द्वारा कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का नाम लेने पर पलटवार किया है। खरगे ने कहा, "मैं यह निवेदन करता हूं कि जब तक इस घटना की जांच पूरी नहीं होती और इसकी प्रामाणिकता स्थापित नहीं होती,तब तक किसी सदस्य का नाम नहीं लिया जाना चाहिए।" सभापति के इस खुलासे के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी और सत्ताधारी दलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कुछ सदस्यों ने निष्पक्ष जांच की मांग की तो कुछ ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

admin

Related Posts

उत्तम नगर मामला: हाईकोर्ट बोला—ईद ही नहीं, रामनवमी तक रखें पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने ईद के मौके पर शहर के उत्तम नगर इलाके में हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस को वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के…

केजरीवाल केस में बड़ा मोड़: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपील मानी, सुनवाई पर कही अहम बात

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों की उस मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान