पतला लेकिन दमदार: iPhone Fold देगा iPhone Air को कड़ी टक्कर

नई दिल्ली

ऐपल के फोल्ड होने वाले iPhone की डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि फोल्डेबल आईफोन लंबा नहीं बल्कि चौड़ा होगा। फिलहाल ज्यादातर फोल्डिंग स्मार्टफोन लंबे आते हैं। वहीं फोल्डेबल आईफोन चौड़ा ज्यादा होगा। इसके अलावा यह खुलने पर कुछ-कुछ iPad Mini जैसा लगेगा और पतलेपन में iPhone Air को भी मात दे सकता है।

बहुत जल्द ऐपल का फोल्डेबल आईफोन आने वाला है और इसे लेकर अब नई-नई जानकारी रोज सामने आने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) ऐपल का यह फोल्डेबल फोन मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग सोच के साथ आ सकता है।

हालांकि इस जानकारी को पूरी तरह पक्का नहीं माना जा सकता, फिर भी जो डिजाइन सामने आया है वह काफी दिलचस्प और लॉजिक से भरपूर है। अगर फोल्डेबल आईफोन को लेकर सामने आई जानकारी सही साबित होती है, तो ऐपल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

कैसा हो सकता है ऐपल फोल्डेबल फोन का डिजाइन
फोल्ड होने वाले आईफोन के लीक हुए कुछ स्केच के अनुसार, ऐपल का फोल्डेबल आईफोन फोल्ड होने पर लंबाई में छोटा लेकिन चौड़ाई में ज्यादा होगा। इसका साइज 120.6mm लंबा और 83.8mm चौड़ा बताया गया है। हालांकि इसकी मोटाई सिर्फ 9.6mm हो सकती है।

गौर करने वाली बात है कि यह डिजाइन मौजूदा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन से अलग है, जो आमतौर पर काफी लंबे होते हैं। यह फोन OPPO Find N जैसे कॉम्पैक्ट फोल्डेबल की याद दिलाता है, लेकिन इसे Oppo के उस फोन से भी ज्यादा चौड़ा बताया जा रहा है।
इस फोल्डेबल आईफोन की बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच के आसपास हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2088 x 1422 पिक्सल बताया गया है।

खुलने पर iPad Mini जैसा दिख सकता है
फोल्‍डेबल आईफोन की सामने आई डिटेल्स के मुताबिक यह फोन खुलने के बाद एक iPad Mini जैसा दिख सकता है। लीक के मुताबिक, अनफोल्ड होने पर इसका स्क्रीन साइज करीब 7.76 इंच तक हो सकता है। इनर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2713 x 1920 पिक्सल का बताया जा रहा है। खास बात यह है कि खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.8mm हो सकती है, जो इसे बेहद पतला और प्रीमियम फील देगा। यह साइज वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है।

क्यों ज्यादा बेहतर है ये डिजाइन
ऐपल अगर अपना फोल्ड होने वाला आईफोन इस डिजाइन के साथ लाता है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह टीवी रिमोट की तरह ज्यादा लंबा नहीं लगेगा। वहीं अनफोल्ड होने पर इसका लैंडस्केप ओरिएंटेशन वीडियो देखने और कंटेंट कंजम्पशन के लिए शानदार होगा।

इस फोन को वर्टिकली पकड़ने पर यह एक बड़े रेगुलर फोन जैसा फील देगा। पीछे की तरफ से इसका कैमरा डिजाइन Google Pixel Fold जैसा हो सकता है। माना जा रहा है कि यह “iPhone Fold” अगले साल पेश किया जा सकता है, हालांकि इसकी बिक्री 2027 तक टल भी सकती है।

admin

Related Posts

Google का बड़ा ऐलान: Chrome अब करेगा आपके लिए ऑनलाइन फॉर्म और टिकट की पूरी प्रोसेस

 नई दिल्ली सोचिए, आप किसी वेबसाइट पर टिकट बुक कर रहे हैं. फॉर्म भरना है, सीट चुननी है, पेमेंट करना है. अब तक ये सब आपको खुद करना पड़ता था.…

टेंशन छोड़िए, मुस्कान अपनाइए: ओशो के 5 मंत्र जो बदल देंगे आपकी लाइफ

ओशो ने अपने जीवन में व्यक्ति को खुश और टेंशन फ्री रहने के लिए कई गहरे और व्यावहारिक सबक दिए हैं। ओशो के सरल विचार व्यक्ति को मन के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत