मोदी-ट्रंप रिश्तों पर अजीब बयान: ‘वशीकरण से मुक्त कराया’ — परमहंस आचार्य चर्चा में

नई दिल्ली
देश में यूजीसी रूल्स को लेकर बड़ा विवाद था और इस मामले पर गुरुवार को उस वक्त विराम लग गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया। इसके साथ ही अदालत ने नियमों को नए सिरे से तैयार करने और उसके लिए एक कमेटी के गठन का आदेश सरकार एवं यूजीसी को दिया है। इस बीच इसे लेकर अयोध्या के परमहंस आचार्य ने बड़ा रोचक दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आचार्य ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंत्र-मंत्र कराए थे और उसके असर के चलते ही वह वशीकरण का शिकार हो गए थे। इसी वशीकरण के चलते यूजीसी ने ऐसा नियम बनाया था, लेकिन अब हमने वैदिक मंत्रों से उन्हें मुक्त करा लिया है।

मीडिया से बात करते हुए परमहंस आचार्य ने कहा, 'हमें लगा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उनके बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए जरूर दुनिया ने तंत्र-मंत्र कराकर वशीकरण किया है। इसके बाद जब मैंने ध्यान लगाया तो पता लगा कि डोनाल्ड ट्रंप ने तंत्र-मंत्र कराकर वशीकरण किया था। अब हमने यहां वैदिक मंत्रों का पाठ किया है और अब मोदी जी पर किसी भी तंत्र-मंत्र या वशीकरण का असर नहीं पड़ेगा। अब हम उम्मीद करते हैं कि नरेंद्र मोदी जी ऐसा कोई कानून ना बनाएं, जिससे देश का विकास रुक जाए। उनसे देश को बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं।'

उन्होंने कहा कि फिर से ऐसा कुछ ना हो, इसकी मैं आशा करता हूं। हम लोग अयोध्या से उनकी कुशलता के लिए पूजा पाठ आदि करते रहेंगे। बता दें कि यूजीसी रूल्स को लेकर परमहंस आचार्य भी बेहद आक्रामक थे और सरकार पर हमले कर रहे थे। उन्होंने इन नियमों का विरोध करते हुए कहा था कि या तो इन्हें वापस लिया जाए या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

UGC रूल्स पर भड़के थे आचार्य परमहंस, मांगी थी इच्छामृत्यु
आचार्य का कहना था कि इससे देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। हिंदू इससे बंटेगा भी और कटेगा भी। ऐसे नियम के चलते भाजपा पूरे देश से समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि मैं नहीं चाहता कि भाजपा हमारे सामने ही देश से खत्म हो जाए। इसलिए ऐसा देखने से पहले ही मैं मर जाना चाहता हूं और पीएम मोदी से मैं इच्छामृत्यु की मांग करता हूं। यूजीसी के इस नए नियम से पूरा देश जलेगा और लोग आपस में लड़ेंगे। उनका कहना था कि हमारी बहन-बेटियों का बलात्कार होगा। परमहंस आचार्य ने कहा कि यदि यह नियम पहले आया होता तो बिहार में भी आप 1000 फीसदी चुनाव हार गए होते। यदि आप इस नियम को वापस नहीं लेंगे तो मैं मर जाऊंगा।

 

admin

Related Posts

भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up