यूपी में इन स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, बढ़ जाएंगे लेन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इलहाबाद 
यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए यूपी सरकार अब प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को चौड़ा करके चार लेन में बदलने जा रही है. अभी ये सड़कें सिर्फ 7 से 14 मीटर चौड़ी हैं, लेकिन अब इन्हें 14 से 25 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों का सर्वे करके सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. इन 21 सड़कों में तीन वाराणसी और दो हरदोई जिले से जुड़ी हैं. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा ज्यादा आरामदायक और तेज़ हो सकेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं, उन्होंने प्रदेश की सभी राज्य सड़कों को चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल यूपी में कुल 142 राज्य राजमार्ग हैं. इनमें से 21 सड़कों को चार लेन और बाकी 107 सड़कों को इस साल 10 मीटर चौड़ा करने की योजना है. सरकार चाहती है कि हर जिले का मुख्यालय अच्छी चौड़ी सड़कों से जुड़ा हो, ताकि लोगों को बेहतर और तेज़ सफर मिल सके.

सरकार की योजना के तहत अमेठी को भी चार लेन सड़क से जोड़ा जाएगा. इसके लिए जगदीशपुर राज्य राजमार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इससे सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली से अमेठी तक सीधा और आसान रास्ता बन जाएगा.इसी तरह बहराइच में भिनगा-सिरसिया-चौधरी डीह सड़क को भी चार लेन में बदला जाएगा. कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कृषि विश्वविद्यालय को जोड़ने के लिए देवरिया-कसया-पडरौना राज्य राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा.इसके अलावा जालौन में पिछले 10 साल से अधूरा पड़ा पनवाड़ी राज्य राजमार्ग अब फिर से बनकर चार लेन में तैयार होगा. काम पहले शुरू हुआ था लेकिन बीच में रुक गया था, अब उसे फिर से पूरा किया जाएगा.

कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज, बरेली और शाहजहांपुर का भी फायदा
इसके साथ ही हरदोई जिले के बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग और बीएसए राज्य राजमार्ग को भी अब चार लेन में बदला जाएगा. इन सड़कों पर ज्यादा हादसे होते हैं, इसलिए सरकार ने इन्हें चौड़ा करने का फैसला किया है. इन रास्तों के चौड़ा होने से कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज, बरेली और शाहजहांपुर के बीच सफर करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

साथ ही वाराणसी के चौबेपुर मार्ग, वाराणसी-कछवां मार्ग और कछवां से चौबेपुर तक के रास्ते को भी चार लेन में बनाया जाएगा, जिससे वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. प्रदेश सरकार जिन राज्य राजमार्गों को चार लेन में बदलेगी, उनमें कई और जिलों की सड़कें भी शामिल हैं. इनमें ये सड़कें प्रमुख हैं, फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक का रास्ता,लखनऊ का गोसाईगंज-बनी-मोहान मार्ग, उन्नाव का बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम मार्ग बुलंदशहर का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग (शहरी हिस्सा), मेरठ का बड़ौत से मेरठ तक का मार्ग, सोनभद्र का लुंबनी मार्ग, मुरादाबाद का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, संभल का बुलंदशहर मार्ग, मुजफ्फरनगर का खटीमा मार्ग,चंदौली का कंचनपुर-मधुपुर मार्ग,जौनपुर का प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग. इन सभी सड़कों को चौड़ा कर चार लेन में बनाया जाएगा, जिससे यात्रा आसान, तेज़ और सुरक्षित हो सकेगी.

  • admin

    Related Posts

    यूपी सरकार का एक्शन: कई जिलों के ARTO अधिकारियों का स्थानांतरण जारी

    लखनऊ यूपी सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद, कानपुर देहात और लखनऊ समेत 26 एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इनमें दो प्रतीक्षारत…

    लखनऊ को मिला नया पर्यटन केंद्र: नौसेना शौर्य वाटिका में दिखेगी समुद्री शक्ति की झलक

    लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया, जो भारतीय नौसेना की वीरता और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी