दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ा रहे हैं आपकी ही 7 आदतें, आज से बदलें

स्पिल्ट एंड्स या दोमुंहे बालों की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसका उम्र या जेंडर से कोई लेना-देना नहीं। हालांकि, बालों में मजबूती के बावजूद भी उनके डैमेज होने का खतरा रहता है। यही डैमेज स्पिल्ट एंड्स या दोमुंहे बालों के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं कि बाल दोमुंहे क्यों हो जाते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

क्या हैं कारण

    ज्यादा हीट स्टाइलिंग करना
    तेज ब्रश या कंघी करना
    धूप से होने वाला नुकसान
    प्रदूषण या धूल-मिट्टी
    खराब क्वालिटी के हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करना
    लंबे समय तक बालों को न कटवाना
    गीले बालों को रगड़-रगड़ कर तौलिए से पोंछना

क्या होता है नुकसान  

इन सभी कारणों की वजह से बालों की ग्रोथ रुक सकती है। साथ ही यह कारण उन्हें बेजान बना देता है। इन वजहों से बाल डैमेज, कमजोर और अनहेल्दी हो जाते हैं।

ऐसे बालों को दोमुंहे होने से बचा सकते हैं

    हर दिन न करें वॉश: अगर आप हर दिन ही अपने बालों को धोते हैं, तो अनजाने में उनमें मौजूद नेचुरल ऑयल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बालों की नमी कम हो जाती है। इसकी जगह दो से तीन दिनों में अपने बाल धोएं।
    हेयरब्रश के टाइप पर दें ध्यान: बालों को दोमुंहे होने से बचाने के लिए इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप कौन-सी कंघी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा हेयरब्रश लें, जिसके दांत लचीले और चौड़े हों। बालों को कंघी करने से पहले आखिरी छोर को सुलझाने की कोशिश करें। तेज-तेज कंघी करने से बचें। हीटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कंघी करने के बाद ही करें और गीले बालों पर हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी ही करें।
    शैम्पू को बालों पर न रगड़ें: सिर पर शैम्पू लगाने और रगड़ने के बाद जैसे ही आप बालों को धोएंगे वह आपके बालों के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा। आपको अलग से और शैम्पू लगाने की जरूरत नहीं।
    सबसे पहले एंड में लगाएं: बालों के किसी भी हिस्से में कंडीशनर लगाने से पहले आखिरी छोर पर लगाएं।
    हीट ड्राई करने से बचें: खासकर बालों के आखिरी छोर पर हीट ड्राई ना करें। ब्लो ड्रायर जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों के बीच वाले हिस्से के लिए होता है न कि एंड के लिए।
    स्टाइलिंग का बदलें तरीका: अगर आप कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बालों के एंड पर बहुत ज्यादा हीट ना दें। बालों को रूट से लेकर टिप तक कर्लिंग आयरन में घुमाने की बजाय, आयरन को रूट पर रखें और फिर बालों को धीरे-धीरे इसके आस-पास घुमाते जाएं।
    ट्रिम कराते रहें: बालों को सेहतमंद रखने और दोमुंहे होने से बचाने के लिए इन्हें नियमित रूप से ट्रिम करवाते रहें। आप दो से तीन महीने के अंतराल पर ऐसा करा सकते हैं।

 

admin

Related Posts

350cc इंजन के साथ अपडेट हुई Bajaj Dominar 400, अब और सस्ती

 घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto Ltd. ने अपनी टूरिंग मोटरसाइकिल Bajaj Dominar 400 को 2026 इयर अपडेट दिया है और इसे एक छोटे इंजन के साथ बाजार में…

Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ

 रियलमी ने भारतीय बाजार में एक नया बजट पावरफुल फोन लॉन्च कर दिया है जो Realme Narzo 100 Lite 5G है। यह कंपनी की नई Narzo 100 लाइनअप का पहला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार