सोने की जगह पर की गई ये 6 आदतें छीन सकती हैं आपकी खुशहाली और सौभाग्य

जाहिर है बिस्तर हमारे सोने के लिए होता है। लेकिन मामला इतना सिंपल भी नहीं है। क्योंकि बिस्तर पर हम ढेरों ऐसी चीजें करते हैं, जो शायद नहीं करनी चाहिए। आपने घर के बड़े-बुजुर्गों से भी सुना होगा कि बिस्तर पर ये मत करो वो मत करो। दरअसल बिस्तर का वास्तु और एनर्जी से गहरा नाता है। कई बार जाने-अनजाने में आप कुछ ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जो जीवन में नेगेटिविटी और परेशानियों का कारण बन सकती हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही एक्टिविटीज के बारे में, जो बिस्तर पर करने से बचना चाहिए।

बिस्तर को बिखरा हुआ रखना
रात में सोने के बाद कुछ लोग बिस्तर को यूं ही बिखरा हुआ छोड़ देते हैं। वहीं कुछ लोगों का बिस्तर आमतौर पर बिखरा हुआ ही रहता है। ये ना सिर्फ देखने में गंदा लगता है, बल्कि एक तरह की नेगेटिविटी भी ले कर आता है। कहते हैं कि जिसका बिस्तर गंदा रहता है, उसकी हेल्थ और फाइनेंस में भी परेशानियां आती रहती हैं।

बिस्तर पर खाना खाना
घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर बिस्तर पर खाना खाने से मना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बिस्तर पर खाने से घर की बरकत चली जाती है। हेल्थ के लिहाज से भी देखें तो बिस्तर पर खाना खाना सही नहीं है, क्योंकि बिस्तर पर भोजन के कण रह सकते हैं, जो हेल्थ इश्यूज का कारण बन सकते हैं।

ऑफिस का काम बेड पर बैठकर करना
जब से वर्क फ्रॉम होम पॉपुलर हुआ है, तब से कई लोग अपना काम बेड पर बैठकर करना प्रिफर करने लगे हैं। जबकि ये आदत सही नहीं है। बिस्तर आराम के लिए होता है, आपके काम और वर्क प्रेशर के लिए नहीं। इससे आपकी ग्रोथ भी स्लो होती है और नींद पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।

बेड पर बैठकर पढ़ना
कई बच्चे बेड पर बैठकर पढ़ाई करते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करने से पढ़ाई पर फोकस और कंसंट्रेशन ठीक से बैठ नहीं पाता, जिसका असर बच्चे के रिजल्ट पर भी पड़ सकता है। पढ़ाई के लिए हमेशा कुर्सी और टेबल का इस्तेमाल करें, वहां पढ़ाई ज्यादा बेहतर तरीके से हो पाती है।

बिस्तर के सामने शीशा लगाना
अगर आपने भी बिस्तर के सामने शीशा लगा रखा है, तो उसे तुरंत हटा दें। दरअसल जब आप सुबह सो कर उठते हैं, तो सबसे पहले शीशे पर ही नजर जाती है। कहते हैं ऐसा होने की वजह से नेगेटिविटी फैलती है। वास्तु की मानें तो रात के समय भी शीशे से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।

आसपास ये चीजें रखकर ना सोएं
बिस्तर पर सोते समय अपना सिरहाने पर कुछ चीजें भूलकर भी ना करें। जैसे- पर्स या पैसे से जुड़ी चीजें, जूते-चप्पल, चाबियां, घड़ी, कॉपी-किताबें और मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण। ये ना सेहत के हिसाब से ठीक हैं और वास्तु के हिसाब से भी इन्हें नेगेटिविटी अट्रैक्ट करने वाला माना गया है।

admin

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

बिना तेल और बिना गैस वाला हेल्दी पोहा, फिटनेस फ्रीक्स के लिए बना परफेक्ट नाश्ता

आजकल लोग खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी ढूंढ रहे हैं. आलम ये है कि ये लोग मुंह में कुछ भी देने से पहले हजार बार सोचते हैं. इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे