किचन की ये 5 चीजें दिलाएंगी पार्लर जैसा निखार, भूल जाएंगे महंगी क्रीम

ना लोशन और ना क्रीम! किचन की इन चीजों से चांद की तरह चमकेगा चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार

अपनी स्किन को सुंदर, साफ और जवान रखने के लिए महिलाएं महंगी क्रीमों से लेकर सीरम और कई स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स पर पैसे खर्च करती हैं. लेकिन आपकी रसोई में ऐसी कई प्राकृतिक चीजें मौजूद हैं जो न केवल सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करती हैं बल्कि गहराई से पोषण देकर चेहरे पर कुदरती निखार भी लाती हैं. यहां हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी दे रहे हैं.

हर महिला चाहती है कि वो हमेशा सुंदर और जवान नजर आए. लेकिन आजकल पोषण की कमी, प्रदूषण वजह से हमारी त्वचा बेजान और बुझी-बुझी दिखने लगती है. साथ ही समय से पहले स्किन पर झुर्रियां और ढीलापन भी दिखने लगता है. ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा में खोया हुआ निखार और कसावट लाना चाहते हैं तो आपको बाहर के केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल और किचन में मौजूद चीजों की तरफ रुख करना चाहिए. यहां हम आपको किचन की उन खास चीजों की जानकारी दे रहे हैं जो आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकती हैं.

1.कच्चा दूध चेहरे को करेगा साफ
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गंदगी को साफ करता है और इसे हाइड्रेटेड रखता है. ठंडे कच्चे दूध में रुई भिगोकर चेहरा साफ करें. यह किसी भी महंगे क्लींजर से बेहतर रिजल्ट्स देता है.

2. चेहरे पर लगाएं टमाटर का जूस
टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा के लिए एक नेचुरल सन-ब्लॉक की तरह काम करता है. टमाटर के रस को बेसन और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें. यह स्किन के सनबर्न को ठीक करने और टैनिंग हटाने में काफी हद तक मददगार हो सकता है.

3. शहद से स्किन होगी टाइट
शहद त्वचा में नमी को लॉक करता है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को रोकते हैं. चेहरे पर शहद की एक पतली परत लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है. आप इसे किसी मास्क में भी मिलाकर लगा सकते हैं.

4. खीरा करता है हाइड्रेट
गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने और आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने के लिए खीरा सबसे अच्छा है. खीरे के स्लाइस आंखों पर रखें या इसका रस पूरे चेहरे पर स्प्रे करें. यह स्किन को तुरंत तरोताजा कर देता है.

5. हल्दी और मलाई से मिलेगा कुदरती निखार
हल्दी रंगत निखारती है और मलाई त्वचा को पोषण देकर रूखापन दूर करती है. एक चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर मसाज करें. 15 मिनट बाद धो लें. इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है.

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां